औरंगाबाद में तेज रफ्तार हाइवा और ऑटो के बीच जोरदार हो गई। हादसे में ऑटो सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना मदनपुर थाना क्षेत्र के पेमा गांव के पास की है। मृतक की पहचान रफीगंज के अकौना निवासी लालमोहन राम के पुत्र रंजीत कुमार(22) के तौर पर हुई है। स्थानीय लोगों ने घायलों को गाड़ी से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। रंजीत दो भाइयों में सबसे छोटा था। अभी उसकी शादी भी नहीं हुई थी। सूरत में प्राइवेट फैक्ट्री में मजदूरी का काम करता था। 14 मार्च को छुट्टी पर अपने घर आया था।
शादी समारोह से लौटते समय हादसा पिता ने बताया कि उमंगेश्वरी माता के मंदिर में किसी रिश्तेदार की शादी थी। शादी समारोह में शामिल होने के बाद भाई के ससुराल जा रहा था। रास्ते में हादसे का शिकार हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। मौके पर ही रंजित ने दम तोड़ दिया। जांच में जुटी पुलिस थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। औरंगाबाद में तेज रफ्तार हाइवा और ऑटो के बीच जोरदार हो गई। हादसे में ऑटो सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना मदनपुर थाना क्षेत्र के पेमा गांव के पास की है। मृतक की पहचान रफीगंज के अकौना निवासी लालमोहन राम के पुत्र रंजीत कुमार(22) के तौर पर हुई है। स्थानीय लोगों ने घायलों को गाड़ी से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। रंजीत दो भाइयों में सबसे छोटा था। अभी उसकी शादी भी नहीं हुई थी। सूरत में प्राइवेट फैक्ट्री में मजदूरी का काम करता था। 14 मार्च को छुट्टी पर अपने घर आया था।
शादी समारोह से लौटते समय हादसा पिता ने बताया कि उमंगेश्वरी माता के मंदिर में किसी रिश्तेदार की शादी थी। शादी समारोह में शामिल होने के बाद भाई के ससुराल जा रहा था। रास्ते में हादसे का शिकार हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। मौके पर ही रंजित ने दम तोड़ दिया। जांच में जुटी पुलिस थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।


