उच्च शिक्षा मंत्री बोले- बजट किसानों-युवाओं के हित में:शाजापुर में कहा- सरकार कर्ज भी विकास कार्यों में लगा रही

उच्च शिक्षा मंत्री बोले- बजट किसानों-युवाओं के हित में:शाजापुर में कहा- सरकार कर्ज भी विकास कार्यों में लगा रही

शाजापुर के भाजपा जिला कार्यालय में शनिवार को पत्रकार वार्ता में उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने राज्य के हालिया बजट और ‘विकसित मध्यप्रदेश’ के विजन को साझा किया। उन्होंने इस बजट को सर्वस्पर्शी बताते हुए किसानों, युवाओं और महिलाओं के हित के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। मंत्री परमार ने बजट की खूबियां गिनाते हुए महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सरकार का पक्ष रखा। कर्ज पर सफाई प्रदेश पर बढ़ते कर्ज के सवाल पर उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों की तुलना में मध्यप्रदेश की स्थिति बेहतर है और लिया गया कर्ज सिर्फ विकास कार्यों में लगाया जा रहा है। जनकल्याणकारी योजनाएं ‘फ्रीबीज’ के मुद्दे पर उन्होंने स्पष्ट किया कि कमजोर वर्गों को सहायता देना सरकार का दायित्व है ताकि उनका सर्वांगीण विकास हो सके। प्राथमिकताएं सरकार वर्तमान में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसरों को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित कर रही है। कालापीपल क्षेत्र के लिए विकास लोक निर्माण विभाग ने कालापीपल विधानसभा क्षेत्र के लिए बुनियादी ढांचे के विस्तार की योजना तैयार की है- 1. प्रमुख सड़क निर्माण परियोजनाएं: पोलायकलां-रनायल-नयापुरा मार्ग 30 किमी लंबी इस सड़क का निर्माण 70 करोड़ रुपए की लागत से होगा। अन्य सड़कें चाकरोद-ढायलास-हुसेनपुर और खड़ी-मोल्टा-केवड़ी मार्ग के लिए करीब 3.77 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया गया है। 2. पुल एवं पुलिया निर्माण क्षेत्र की 12 जर्जर पुलियाओं का नए सिरे से निर्माण किया जाएगा। इसमें अकोदिया-सुंदरसी मार्ग, कालापीपल-कुरावर मार्ग और पोलायकलां मार्ग की पुलिया शामिल हैं। इसके अलावा सिरोलिया-साजोद मार्ग पर लसुंदर नदी पर नया पुल बनाया जाएगा। 3. अन्य सुविधाएं: कालापीपल शहर में एक नए शासकीय विश्राम गृह का निर्माण होगा। जटा शंकर महादेव और लकुमड़ी शनि मंदिर के लिए पक्के पहुंच मार्ग बनाए जाएंगे। मोहन बड़ोदिया में बायपास सड़क और भूरिया-खजुरिया, बोरसाली-झुंडाखेड़ी जैसे गांवों के लिए ग्रामीण कनेक्टिविटी तय की जाएगी। इस दौरान शाजापुर विधायक अरुण भीमावद, कालापीपल विधायक घनश्याम चंद्रवंशी और जिला अध्यक्ष रवि पांडे सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *