इटावा में हाईटेंशन बिजली पोल गिरा:ई-रिक्शा और हाथठेला चपेट में आया, दो घायल; बड़ा हादसा टला

इटावा में हाईटेंशन बिजली पोल गिरा:ई-रिक्शा और हाथठेला चपेट में आया, दो घायल; बड़ा हादसा टला

इटावा शहर में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब रेलवे स्टेशन रोड स्थित उर्दू मोहल्ला के सामने 11 हजार हाईटेंशन लाइन का बिजली पोल अचानक टूटकर सड़क पर गिर पड़ा। इस घटना में एक ई-रिक्शा और हाथठेला इसकी चपेट में आ गए, जिससे दो लोग घायल हो गए। जबकि कई राहगीर बाल-बाल बच गए। समय रहते बिजली सप्लाई बंद होने से बड़ी अनहोनी टल गई। पोल गिरते ही मचा हड़कंप घटना सुबह करीब 7 बजे की बताई जा रही है। जैसे ही बिजली पोल सड़क पर गिरा, उसमें दौड़ रहे करंट की वजह से तेज धमाका हुआ। धमाके की आवाज सुनते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान सड़क से गुजर रहा एक ई-रिक्शा और पास से जा रहा हाथठेला उसकी चपेट में आ गए। हादसे में ई-रिक्शा चालक समेत दो लोग घायल हो गए। जबकि हाथठेला संचालक और अन्य राहगीर किसी तरह बच निकले। सूचना मिलते ही बंद की गई बिजली घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने समझदारी दिखाते हुए बिजली विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही विभाग ने तत्काल बिजली सप्लाई बंद कर दी, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। अगर करंट लंबे समय तक चालू रहता, तो स्थिति और गंभीर हो सकती थी और कई लोगों की जान खतरे में पड़ सकती थी। लापरवाही पर उठे सवाल घटना के बाद स्थानीय लोगों में बिजली विभाग के प्रति नाराजगी देखने को मिली। लोगों का कहना है कि यह पोल काफी समय से क्षतिग्रस्त हालत में था और इसकी शिकायत कई बार की गई थी, लेकिन विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। लोगों ने आरोप लगाया कि समय रहते मरम्मत या बदलाव कर दिया जाता, तो यह हादसा टल सकता था। वहीं यह भी कहा गया कि यह सड़क शहर के व्यस्त मार्गों में से एक है, ऐसे में दिन के समय यह घटना होती तो बड़ा नुकसान हो सकता था।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *