तेज रफ्तार KTM बाइक पेड़ से टकराई:सीआईएसएस जवान का बेटा समेत दो घायल, हालत नाजुक

तेज रफ्तार KTM बाइक पेड़ से टकराई:सीआईएसएस जवान का बेटा समेत दो घायल, हालत नाजुक

भिलाई के भट्टी थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज रफ्तार बाइक हादसे में दो किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा टाउनशिप के सेक्टर-4 के पास सेंट्रल एवेन्यू रोड पर सुबह करीब 7:15 बजे हुआ। तेज रफ्तार KTM बाइक सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों किशोर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत सेक्टर-9 अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल छात्र बताया जा रहा सीआईएसएफ जवान का बेटा
पुलिस के अनुसार बाइक चला रहा किशोर सेक्टर-3 का रहने वाला है और वह 10वीं कक्षा का छात्र है। उसके पिता केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में जवान बताए जा रहे हैं। बाइक के पीछे उसका दोस्त बैठा था, जो रिसाली का रहने वाला है। हादसे में घायल दोनों किशोरों के नाम दिव्या कुमार और अक्षत चंद्राकर बताए जा रहे हैं। हादसे से जुड़ी ये तस्वीरें देखिए…
मामले की जांच कर रही पुलिस
सीएसपी भिलाई नगर सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि घटना सुबह टाउनशिप क्षेत्र के सेंट्रल एवेन्यू रोड पर हुई है। तेज रफ्तार KTM बाइक सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई, जिसमें सवार दो किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक काफी तेज रफ्तार में थी। अचानक संतुलन बिगड़ने से बाइक सीधे सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर के बाद जोरदार आवाज हुई, जिसे सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को संभाला।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *