कौशांबी में मवेशी से टकराई तेज रफ्तार बोलेरो:7 लोग घायल, एयरबैग खुलने से बची जान

कौशांबी में मवेशी से टकराई तेज रफ्तार बोलेरो:7 लोग घायल, एयरबैग खुलने से बची जान

कौशांबी के कोखराज थाना क्षेत्र में देर रात एक तेज रफ्तार कार आवारा पशु से टकराकर पलट गई। इस दुर्घटना में कार सवार सात लोग घायल हो गए। हालांकि, कार के एयरबैग खुलने से सभी यात्रियों की जान बच गई। यह घटना कोखराज गांव के समीप हुई। कार कानपुर से बनारस की ओर जा रही थी, तभी अचानक एक आवारा पशु सामने आ गया। टक्कर के बाद कार कई बार पलटी और सड़क किनारे जा गिरी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एम्बुलेंस से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। कार चालक वीर सिंह (45), जो कानपुर के निवासी हैं। बताया कि वे सात लोगों को लेकर बनारस जा रहे थे। घायलों में प्रशांत सचान (30), चालक वीर सिंह और एक महिला शामिल हैं। प्रशांत सचान और वीर सिंह को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। महिला का हाथ टूटने के कारण उसे प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार में सवार अन्य चार यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को हाईवे से हटाकर थाने में खड़ा कर दिया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *