हाई कोर्ट के आदेश का भी असर नहीं:राजीव नगर में आवास बोर्ड की जमीन पर कब्जा जारी, शिकायत महज पुलिस के लिए खानापूर्ति

हाई कोर्ट के आदेश का भी असर नहीं:राजीव नगर में आवास बोर्ड की जमीन पर कब्जा जारी, शिकायत महज पुलिस के लिए खानापूर्ति

पटना के राजीव नगर इलाके में आवास बोर्ड की जमीन पर निर्माण कार्य जारी है। इसमें बहुत सारी ऐसी प्लॉट हैं, जिनके बारे में आवास बोर्ड की ओर से पहले ही थाने में शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है। इसके बावजूद इन प्लॉट पर निर्माण कार्य जारी है। आवास बोर्ड की सहायक अभियंता ने भी राजीव नगर थाने की पुलिस पर सवाल खड़े किए हैं। उनका आरोप है कि राजीव नगर थाने की पुलिस की रवैए भी इस तरीके के मामले में ठीक नहीं है। आवास बोर्ड की जमीन पर काम जारी सहायक अभियंता जियाउल हसन ने बताया कि, ‘रोस्टर ड्यूटी के मुताबिक निरीक्षण करने राजीव नगर पहुंचे थे। तीन जगहों पर अवैध तरीके से निर्माण चल रहा था। बार-बार समझाने के बावजूद भी वह लोग नहीं माने। इसमें से कुछ प्लॉट ऐसे थे, जिनके ऊपर पहले से ही राजीव नगर थाने में शिकायत दर्ज है। बावजूद इसके निर्माण कराए जा रहे थे।’ FIR नहीं दर्ज की, न रिसीविंग मिली- सहायक अभियंता सहायक अभियंता जियाउल हसन के मुताबिक, राजीव नगर थाने पर पहुंचकर जब उन्होंने शिकायत की तो FIR नहीं दर्ज की गई और ना रिसीविंग मिली। उनका आरोप है कि पुलिस कर्मियों ने आवेदन लेने से इनकार कर दिया। आवेदन में सुधार करने के नाम पर घंटों टालमटोल करते रहे। फिर आवास बोर्ड की ओर से की जा रही है, लेकिन काम नहीं रुक रहा है। कब्जा जारी है। ऐसा लग रहा है कि FIR महज खानापूर्ति है। थाने से सटे हैं प्लॉट राजीव नगर इलाके में जिस जगह पर काम हो रहा है, वहां से महज थाने की दूरी भी 2Km से कम है। थाने की गश्ती गाड़ियां भी वहां जाती रहती हैं। ऐसे में इस तरीके का अवैध निर्माण भू माफियाओं के हौसले को बताता है।
हाई कोर्ट ने लगाया है रोक:
जियाउल हसन ने बताया कि पटना हाई कोर्ट की ओर से आवास बोर्ड की जमीन पर किसी भी तरह के नए निर्माण कार्य पर रोक लगाया गया है। बावजूद इसके राजीव नगर थाने के पुलिस कर्मियों का यह रवैया ठीक नहीं है। पटना के राजीव नगर इलाके में आवास बोर्ड की जमीन पर निर्माण कार्य जारी है। इसमें बहुत सारी ऐसी प्लॉट हैं, जिनके बारे में आवास बोर्ड की ओर से पहले ही थाने में शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है। इसके बावजूद इन प्लॉट पर निर्माण कार्य जारी है। आवास बोर्ड की सहायक अभियंता ने भी राजीव नगर थाने की पुलिस पर सवाल खड़े किए हैं। उनका आरोप है कि राजीव नगर थाने की पुलिस की रवैए भी इस तरीके के मामले में ठीक नहीं है। आवास बोर्ड की जमीन पर काम जारी सहायक अभियंता जियाउल हसन ने बताया कि, ‘रोस्टर ड्यूटी के मुताबिक निरीक्षण करने राजीव नगर पहुंचे थे। तीन जगहों पर अवैध तरीके से निर्माण चल रहा था। बार-बार समझाने के बावजूद भी वह लोग नहीं माने। इसमें से कुछ प्लॉट ऐसे थे, जिनके ऊपर पहले से ही राजीव नगर थाने में शिकायत दर्ज है। बावजूद इसके निर्माण कराए जा रहे थे।’ FIR नहीं दर्ज की, न रिसीविंग मिली- सहायक अभियंता सहायक अभियंता जियाउल हसन के मुताबिक, राजीव नगर थाने पर पहुंचकर जब उन्होंने शिकायत की तो FIR नहीं दर्ज की गई और ना रिसीविंग मिली। उनका आरोप है कि पुलिस कर्मियों ने आवेदन लेने से इनकार कर दिया। आवेदन में सुधार करने के नाम पर घंटों टालमटोल करते रहे। फिर आवास बोर्ड की ओर से की जा रही है, लेकिन काम नहीं रुक रहा है। कब्जा जारी है। ऐसा लग रहा है कि FIR महज खानापूर्ति है। थाने से सटे हैं प्लॉट राजीव नगर इलाके में जिस जगह पर काम हो रहा है, वहां से महज थाने की दूरी भी 2Km से कम है। थाने की गश्ती गाड़ियां भी वहां जाती रहती हैं। ऐसे में इस तरीके का अवैध निर्माण भू माफियाओं के हौसले को बताता है।
हाई कोर्ट ने लगाया है रोक:
जियाउल हसन ने बताया कि पटना हाई कोर्ट की ओर से आवास बोर्ड की जमीन पर किसी भी तरह के नए निर्माण कार्य पर रोक लगाया गया है। बावजूद इसके राजीव नगर थाने के पुलिस कर्मियों का यह रवैया ठीक नहीं है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *