हाईकोर्ट का आदेश : आरोपी नेता तीन दिन के भीतर पीड़िता से शादी की समस्या का करे समाधान

हाईकोर्ट का आदेश : आरोपी नेता तीन दिन के भीतर पीड़िता से शादी की समस्या का करे समाधान

High Court Order :  नौ साल तक एक विभाग की महिला प्रशासनिक अधिकारी के साथ रहने के बाद अल्मोड़ा जिले के भतरौंजखान निवासी एक नेता ऐन मौके पर शादी से मुकर गया। पीड़िता के मुताबिक स्थानीय नेता ने नौ साल तक शादी का झांसा देकर उनका उत्पीड़न किया। पीड़िता ने तहरीर में बताया है कि  आरोपी एक पार्टी से जुड़ा हुआ है। महिला के अनुसार नौ साल पहले आरोपी नेता चितई गोल्ज्यू मंदिर में उसे शादी की रस्में निभाने के लिए ले गया था, लेकिन ऐन मौके पर वह मुकर गया। उसके बाद भी वह बहाने बनाते हुए शादी टालता गया। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कुछ दिन पहले  ही जालसाजी, ठगी और एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था।  ये मामला अब हाईकोर्ट पहुंच गया है। मामले की सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की एकलपीठ ने मौखिक आदेश पारित कर आरोपी से कहा है कि तीन दिन के भीतर पीड़िता से मिलकर शादी की समस्या का समाधान निकालें। बता दें कि आरोपी पूर्व में कांग्रेस और अब खुद को भाजपा नेता बताता है। चर्चा है कि वह पार्टियां बदलने प्रसिद्ध है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों के कार्यक्रमों में वह देखा ही जाता रहा।

आरोपी को 27 मार्च तक का समय

शादी का झांसा देकर नौ साल तक महिला का उत्पीड़न करने का मामला हाईकोर्ट पहुंच गया है। हाईकोर्ट ने आरोपी नेता को आदेश दिए हैं कि वह तीन दिन के भीतर पीड़िता से शादी की समस्या के मसले का समाधान करे। आज हुई सुनवाई पर याचिकाकर्ता की तरफ से कहा गया कि उनकी गिरफ्तारी पर उनके खिलाफ दर्ज मुकदमे को निरस्त किया जाए।  हाईकोर्ट ने मामले को गम्भीर पाते हुए उनसे मौखिक तौर पर कहा कि 27 मार्च तक आप पीड़िता से मुलाकात कर इस मामले को सुलझाने की कोशिश करें।

महिला कर्मी के रुपयों से की मौज  

शादी का झांसा देकर महिला कार्मिक के उत्पीड़न का मामला काफी चर्चाओं में है। पीड़िता का आरोप है कि नौ वर्षों के दौरान उत्तराखंड के अलावा अन्य राज्यों में एक दूसरे के साथ साथ घूमते-फिरते रहे। पीड़िता का आरोप है कि नेता घर पर उसके परिवार के साथ भी रहा।  नेता ने उसके सरकारी पद का फायदा उठाते हुए उससे गाड़ी, कपड़े, मकान का किराया और निजी खर्च के लिए उससे लाखों रुपये भी लिए। ऐन मौके पर आरोपी शादी से मुकर गया।

दूसरी लड़की से शादी की तैयारी

नौ साल तक पीड़िता का शोषण करने के बाद आरोपी शादी से मुकर गया। उसकी दगाबाजी से परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस को तहरीर सौंपी। तहरीर में पीड़िता ने कहा कि आरोपी ने उसे शादी का झांसा दिया। अब आरोपी किसी अन्य लड़की से शादी करने जा रहा है। महिला ने आरोप लगाया कि जिस लड़की से नेता की शादी हो रही है, उसने दोनों की फोटो इंस्टाग्राम पर उसे भेजी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *