हाईकोर्ट ने लखनऊ बार चुनाव के लिए कमेटी बनाई:10 सप्ताह में चुनाव कराकर परिणाम घोषित करने का निर्देश

हाईकोर्ट ने लखनऊ बार चुनाव के लिए कमेटी बनाई:10 सप्ताह में चुनाव कराकर परिणाम घोषित करने का निर्देश

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित लखनऊ बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव कराने के लिए पांच सदस्यीय एल्डर्स कमेटी का गठन किया है। न्यायालय ने इस कमेटी को अगले दस सप्ताह के भीतर चुनाव कराकर परिणाम घोषित करने का निर्देश दिया है। यह आदेश न्यायमूर्ति शेखर बी सर्राफ और न्यायमूर्ति मंजीव शुक्ला की खंडपीठ ने बीरेंद्र मिश्रा सौरभ व अन्य की ओर से दाखिल एक रिट याचिका पर पारित किया। पिछली कार्यकारिणी का कार्यकाल सितंबर 2025 में समाप्त हो गया था। न्यायालय ने सभी पक्षकारों की सहमति से लखनऊ बार के वरिष्ठतम अधिवक्ता जय सिंह को एल्डर्स कमेटी का चेयरमैन नामित किया है। अधिवक्तागण राम दुलारे मौर्या, राम सरण द्विवेदी, सरताफ अहमद सिद्दीकी एवं सुनील सिंह सिकरवार को सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *