बंगाल चुनाव को लेकर नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट…DIG, SP ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

बंगाल चुनाव को लेकर नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट…DIG, SP ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

पश्चिम बंगाल में आसन्न विधानसभा चुनाव 2026 के मद्देनजर महराजगंज जनपद में भारत-नेपाल की 84 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। यह कदम अवैध घुसपैठ, हथियारों की तस्करी और नकदी के अवैध प्रवाह जैसी संभावित गतिविधियों को रोकने के लिए उठाया गया है।

मौजूदा समय में अत्यधिक कड़ाई की जा रही है, इसको लेकर नेपाल से भारत में प्रवेश करने वाले प्रत्येक नागरिक की सघन तलाशी ली जा रही है और उनके सामानों की भी गहन जांच की जा रही है। संवेदनशील सीमावर्ती इलाकों में ड्रोन और CCTV कैमरों से लगातार निगरानी रखी जा रही है। भारत-नेपाल सीमा से सटे जिलों में सशस्त्र सीमा बल (SSB) और स्थानीय पुलिस द्वारा संयुक्त गश्त भी की जा रही है।

DIG गोरखपुर, DM महराजगंज, SP महराजगंज का दौरा

निरीक्षण के क्रम में DIG गोरखपुर एस.चिनप्पा, DM महराजगंज, SP महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी ने गुरुवार को इंडो नेपाल बॉर्डर का दौरा किए। इसके बाद अधिकारियों ने भारत और नेपाल सीमा पर तैनात सुरक्षा एजेंसियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की। DM संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सीमावर्ती क्षेत्र का नियमित भ्रमण और बैठकें की जा रही हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि इस दौरान भारतीय सीमा क्षेत्र में रहने वाले नागरिकों को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।

बॉर्डर पर तैनात एजेंसियों से DIG ने ली जानकारियां

बैठक में दोनों देशों की सीमा पर तैनात एजेंसियों के बीच तस्करी और अवैध घुसपैठ से संबंधित सूचनाओं के आदान-प्रदान पर भी चर्चा हुई।DM संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल, स्थानीय पुलिस और कस्टम सहित सभी तैनात एजेंसियों से कामकाज की जानकारी ली गई। अधिकारियों ने दावा किया कि किसी भी तरीके से हीलाहवाली क्षम्य नहीं है। सीमा पर चप्पे, चप्पे की निगरानी रखी जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *