Hibiscus Flower Tea : 1 लाल चाय पीकर डायबिटीज और हार्ट अटैक का खतरा करें कम, घर पर ऐसे बनाएं

Hibiscus Flower Tea : 1 लाल चाय पीकर डायबिटीज और हार्ट अटैक का खतरा करें कम, घर पर ऐसे बनाएं

Hibiscus Flower Tea Benefits: जैसे ही होली बीतती है और मार्च-अप्रैल की धूप तेज होने लगती है, हमारे शरीर का एनर्जी लेवल गिरने लगता है। इस दौरान अक्सर लोग सुस्ती और भारीपन महसूस करते हैं। ऐसे में ईशा फाउंडेशन के सद्गुरु ने एक बहुत ही कमाल की और आसान रेसिपी बताई है ‘हिबिस्कस फ्लावर टी’ यानी गुड़हल के फूलों की चाय।

यह कोई साधारण चाय नहीं है, बल्कि एक ऐसा आयुर्वेदिक पावर-बूस्टर है जो इस बदलते मौसम में शरीर को अंदर से ठंडा और दिमाग को शांत रखता है। इसे बनाना बेहद आसान है और इसके फायदे इतने हैं कि आप अपनी महंगी कोल्ड ड्रिंक्स और कैफीन वाली चाय को हमेशा के लिए भूल जाएंगे। आइए जानते हैं इसे बनाने का एकदम सरल तरीका और इससे मिलने वाले लाभ।

घर पर कैसे बनाएं गुड़हल चाय

  • इसे बनाना बहुत आसान है और इसके लिए आपको किचन की ही कुछ बेसिक चीजों की जरूरत होगी।
  • सूखे गुड़हल के फूल: 1 कप
  • दालचीनी (Cinnamon): 1 इंच का टुकड़ा या 2 चम्मच पाउडर
  • अदरक: आधा इंच का टुकड़ा
  • शहद या ताड़ का गुड़: स्वादानुसार

बनाने का तरीका

सबसे पहले 4 कप पानी को उबलने के लिए रख दें। जब पानी उबलने लगे, तो इसमें गुड़हल के फूल, दालचीनी और अदरक डाल दें।इसे करीब 5 मिनट तक उबलने दें। अब आंच बंद कर दें और बर्तन को ढककर 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। ध्यान रहे, ज्यादा देर फूलों को पानी में रखने से चाय कड़वी हो सकती है, इसलिए समय का ख्याल रखें। इसके बाद इसे छान लें और अदरक-दालचीनी को अच्छे से निचोड़ लें ताकि पूरा फ्लेवर आ जाए। अब इसमें मिठास के लिए शहद या गुड़ मिलाएं।

क्यों है ये इतनी असरदार?

  • गुड़हल की चाय ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में काफी मदद करती है।
  • इसमें विटामिन-C और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो कैंसर और दिल की बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं।
  • अगर आपको कोलेस्ट्रॉल की समस्या है, तो यह चाय उसे कम करने में भी मददगार साबित हो सकती है।
  • समें मौजूद विटामिन और मिनरल्स चेहरे पर कुदरती चमक लाते हैं और असमय आने वाली झुर्रियों को रोकते हैं।
  • यह बालों की जड़ों को मजबूती देकर उन्हें चमकदार बनाती है।

दालचीनी के फायदे

इस चाय में डाली गई दालचीनी आपके शरीर के फालतू फैट को बर्न करने में मदद करती है। इससे आपका मेटाबॉलिज्म तेज होता है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है। साथ ही, ये शुगर लेवल को भी सही रखती है, जिससे आपको अचानक से भूख या कमजोरी महसूस नहीं होती।

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *