पटना पुलिस की सूचना पर समस्तीपुर की पटोरी पुलिस ने हेरोईन के कारोबार का खुलासा किया है। पुलिस की टीम ने ट्रेन से उतर कर जा रही एक महिला समेत दो कारोबारी को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से चार अलग-अलग पोलीथीन पैक से उजला और नारंगी रंग का मिश्रित पाउडर बरामद किया है। (मादक पदार्थ हरोईन जैसा है, जिसे स्थानीय भाषा में कोटा कहा जाता है)। गिरफ्तार तस्कर की पहचान वैशाली के महनार थाने के हरनारायण वार्ड के विनोद कुमार राय के बेटे राहुल कुमार व असम के कामरूप के फटासिल ज्वारी के रामचंद्र दूबे की पत्नी शांति देवी के रूप में की गई है। पटोरी के डीएसपी बीके मेधावी ने बताया कि मद्य निषेध एवं राज्य स्थापक नियंत्रण ब्यूरो, पटना, पटोरी पुलिस को सूचना दी गई कि मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले गिरोह के कुछ सदस्य जिसमें महिला भी शामिल है। मादक पदार्थ हेरोईन की एक खेप लेकर शाहपुर पटीरी स्टेशन से उतरकर महनार की तरफ जाने वाले हैं। डीएसपी ने बताया कि सूचना पर बीडीओ के साथ पटोरी पुलिस स्टेशन से बाहर महिला व युवक को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के बाद जब दोनों की तलाशी ली गई तो शांति देवी व राहुल कुमार के पास से 02-02 कुल-04 साबुनदानीनुमा डब्बा से पोलीथीन के पैक में उजला और नारंगी रंग का मिश्रित पावडर (मादक पदार्थ हरोईन जैसा जिसे स्थानीय भाषा में कोटा कहा जाता है) सहित अन्य सामान बरामद की गई। 6 लाख की हेरोईन जब्त बरामद हेरोईन का बाजार मूल्य करीब छह लाख आंका गया है। जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसका मूल्य 10 लाख रुपए से अधिक होगा। डीएसपी ने बताया कि दोनों ने पूछताछ के दौरान बताया है कि पूर्वोत्तर राज्यों से यहां मादक पदार्थ का कारोबार कर रहा है। पटोरी थाने में दर्ज की गई प्राथमिकी, भेजा जा रहा जेल डीएसपी ने बताया कि इस मामले में पटोरी थाने में प्राथमिकी दर्ज कर अब दोनों को जेल भेजा जा रहा है। गिरफ्तार तस्कर के बारे में अपराधिक इतिहास पता लगाया जा रहा है। दोनों के पास से पांच रेलवे टिकट बरामद किया गया है। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि इन लोगों के साथ तीन और लोग थे, जिसकी तलाश जारी है। शराब बंदी के बढ़ा सुखा नशा का कारोबार बता दें कि शराब की बंदी के बाद इस इलाके में सुखा नशा का कारोबार बढ़ा है। खास कर कॉलेज और स्कूलों के पास कारोबारी नये युवा को इसका आदी बना रहे हैं। पटना पुलिस की सूचना पर समस्तीपुर की पटोरी पुलिस ने हेरोईन के कारोबार का खुलासा किया है। पुलिस की टीम ने ट्रेन से उतर कर जा रही एक महिला समेत दो कारोबारी को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से चार अलग-अलग पोलीथीन पैक से उजला और नारंगी रंग का मिश्रित पाउडर बरामद किया है। (मादक पदार्थ हरोईन जैसा है, जिसे स्थानीय भाषा में कोटा कहा जाता है)। गिरफ्तार तस्कर की पहचान वैशाली के महनार थाने के हरनारायण वार्ड के विनोद कुमार राय के बेटे राहुल कुमार व असम के कामरूप के फटासिल ज्वारी के रामचंद्र दूबे की पत्नी शांति देवी के रूप में की गई है। पटोरी के डीएसपी बीके मेधावी ने बताया कि मद्य निषेध एवं राज्य स्थापक नियंत्रण ब्यूरो, पटना, पटोरी पुलिस को सूचना दी गई कि मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले गिरोह के कुछ सदस्य जिसमें महिला भी शामिल है। मादक पदार्थ हेरोईन की एक खेप लेकर शाहपुर पटीरी स्टेशन से उतरकर महनार की तरफ जाने वाले हैं। डीएसपी ने बताया कि सूचना पर बीडीओ के साथ पटोरी पुलिस स्टेशन से बाहर महिला व युवक को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के बाद जब दोनों की तलाशी ली गई तो शांति देवी व राहुल कुमार के पास से 02-02 कुल-04 साबुनदानीनुमा डब्बा से पोलीथीन के पैक में उजला और नारंगी रंग का मिश्रित पावडर (मादक पदार्थ हरोईन जैसा जिसे स्थानीय भाषा में कोटा कहा जाता है) सहित अन्य सामान बरामद की गई। 6 लाख की हेरोईन जब्त बरामद हेरोईन का बाजार मूल्य करीब छह लाख आंका गया है। जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसका मूल्य 10 लाख रुपए से अधिक होगा। डीएसपी ने बताया कि दोनों ने पूछताछ के दौरान बताया है कि पूर्वोत्तर राज्यों से यहां मादक पदार्थ का कारोबार कर रहा है। पटोरी थाने में दर्ज की गई प्राथमिकी, भेजा जा रहा जेल डीएसपी ने बताया कि इस मामले में पटोरी थाने में प्राथमिकी दर्ज कर अब दोनों को जेल भेजा जा रहा है। गिरफ्तार तस्कर के बारे में अपराधिक इतिहास पता लगाया जा रहा है। दोनों के पास से पांच रेलवे टिकट बरामद किया गया है। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि इन लोगों के साथ तीन और लोग थे, जिसकी तलाश जारी है। शराब बंदी के बढ़ा सुखा नशा का कारोबार बता दें कि शराब की बंदी के बाद इस इलाके में सुखा नशा का कारोबार बढ़ा है। खास कर कॉलेज और स्कूलों के पास कारोबारी नये युवा को इसका आदी बना रहे हैं।


