नशे के खिलाफ एक्शन:थानों की कार्रवाई में हेरोइन, चिट्टा, गांजा और शराब बरामद

भास्कर न्यूज | लुधियाना शहर में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत अलग-अलग थानों की पुलिस और क्राइम ब्रांच ने एक साथ कई इलाकों में दबिश देकर बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने हेरोइन, चिट्टा, गांजा और अवैध शराब बरामद करते हुए कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दरेसी थाना पुलिस ने कुलदीप नगर निवासी जतिन को सुंदर नगर की पुली के पास नशा करते हुए काबू किया। वहीं, डिवीजन नंबर-1 पुलिस ने इस्लामगंज निवासी आकाश को अमरपुरा इलाके से गिरफ्तार किया। डिवीजन नंबर-2 थाना पुलिस ने इस्लामगंज के ओम प्रकाश को 24 बोतल अवैध शराब के साथ पकड़ा। डिवीजन नंबर-3 पुलिस ने छोटी भामियां निवासी सुनील कुमार को हरचरण नगर इलाके से नशा करते हुए दबोचा। दुगरी थाना पुलिस ने ब्लॉक के पास ग्राउंड नजदीक मनजिंदर सिंह से 6 ग्राम चिट्टा बरामद किया। डाबा थाना पुलिस ने सब्जी मंडी लोहारा रोड से पप्पू सिंह और वरिंदर सिंह को 3 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया। इसी इलाके में क्राइम ब्रांच की जविंदर सिंह की टीम ने सतगुरु नगर से गुरमीत सिंह और अमित कुमार को 50 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया। पीएयू थाना पुलिस ने तलवाड़ा निवासी परमवीर सिंह को अल्टोस नगर से पकड़ा। मॉडल टाउन पुलिस ने अंबेडकर नगर से सौरव कुमार को नशा करते हुए गिरफ्तार किया। जमालपुर थाना पुलिस ने आशियाना पार्क के पास राम कुमार से 502 ग्राम गांजा बरामद किया। कूम कलां थाना पुलिस ने दाना मंडी से सुखदेव सिंह को नशा करते हुए पकड़ा। फोकल पॉइंट थाना पुलिस ने धीरज कुमार को 3 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। डिवीजन नंबर-7 पुलिस ने अंकेश कुमार और दीपक शर्मा को 25 ग्राम हेरोइन और मोटरसाइकिल सहित काबू किया। मेहरबान थाना पुलिस ने रामराज और राजा से 15 ग्राम हेरोइन व इलेक्ट्रॉनिक कांटा बरामद किया। वहीं, टिब्बा क्षेत्र में स्पेशल सेल ने इंदिरा कॉलोनी से संदीप को 70 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *