Hema Malini On Relation With Sunny Deol: भारतीय सिनेमा के ‘ही-मैन’ कहे जाने वाले दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी विरासत और चमक उनके बच्चों और परिवार में आज भी बरकरार है। धर्मेंद्र पहले से शादीशुदा थे इसके बावजूद उन्होंने हेमा मालिनी से दूसरी शादी की थी। ऐसे में अक्सर देखा गया है कि दोनों परिवार एक दूसरे से हमेशा अलग रहते हैं। कई बार खबरें आई हैं कि दोनों में अनबन हैं। धर्मेंद्र के निधन के समय भी उनकी प्रार्थना सभा से हेमा मालिनी और उनकी दोनों बेटियों ने दूरी बनाकर रखी थी। अब घर के विवाद की खबरों पर हेमा मालिनी ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने अपने सौतेले बेटों सनी और बॉबी संग रिश्ते पर बात की है।
हेमा मालिनी ने सनी और बॉबी को लेकर की बात (Hema Malini On Sunny Deol)
हेमा मालिनी ने टाइम्स टाउ से खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने धर्मेंद्र की उन्हें कितनी याद आती है ये भी बताया। हेमा मालिनी ने कहा, “मैैं अक्सर यह सोचकर रो पड़ती हूं कि धरम जी अब साथ नहीं हैं, लेकिन हमें उनकी दी हुई हिम्मत के साथ आगे बढ़ना होगा। धर्मेंद्र के स्पॉट बॉय से लेकर उनके सहकर्मी तक, हर कोई उन्हें आज भी बहुत याद करता है। अक्सर वह मेरे पास आते हैं और कहते हैं हम साब को खाना देते थे हम साब को चाय और कॉफी देते थे। हर किसी को धरमजी की कमी खलती है।”

परिवार की अनबन पर तोड़ी चुप्पी (Hema Malini On Relation With Sunny Deol and Bobby Deol)
वहीं, अक्सर मीडिया में धर्मेंद्र के दोनों परिवारों (प्रकाश कौर और हेमा मालिनी के परिवार) के बीच अनबन की खबरें आती रहती हैं। हाल ही में ईशा और अहाना को अपने भाई सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की स्क्रीनिंग पर साथ देखा गया था। इन अफवाहों पर विराम लगाते हुए हेमा मालिनी ने कहा, ‘पापा हैं ना, पापा के लिए सब करेंगे, चाहे ये बच्चे (ईशा, अहाना) हों या वो बच्चे (सनी, बॉबी), वे सभी धरमजी को बहुत प्यार करते थे। वे एक-दूसरे को बहुत पसंद करते हैं। परिवार के बीच बिल्कुल भी नेगेटिविटी नहीं है, जब धरमजी हैं, तो नेगेटिविटी कहां है?’

डांस और फिल्मों पर धरम जी की सलाह (Hema Malini On Dharmendra)
हेमा ने आगे कहा, ‘धरमजी प्यार, ताकत और वैल्यूज का सोर्स थे जो उन्होंने उन्हें दिए हैं। मुझे भी बुलाया गया था लेकिन मैं नहीं आ सकी। वे बहुत चाहते थे कि मैं आकर फिल्म देखूं। हम इन सभी पलों को पब्लिक में नहीं दिखाते और क्यों दिखाएं? यह सब हमारे परिवार के अंदर है और हम इसे क्यों दिखाएं? लोगों को यह-वह बातें करने के बजाय समझना चाहिए। हम सब ठीक हैं और हम इस कमी को पूरा कर लेंगे।’

फिल्मों में काम करना चाहती हैं हेमा मालिनी
हेमा मालिनी आगे दोबारा फिल्मों में आने को लेकर बोलीं, “अगर कोई अच्छा फिल्म रोल मिलता है तो मैं कर लूंगी, कुछ अच्छा आता ही नहीं। मुझे OTT के बारे में पक्का नहीं पता। धरमजी को मुझे डांस करते देखना बहुत पसंद था और वह कहते थे कि मुझे कभी रुकना नहीं चाहिए क्योंकि मेंटली और फिजिकली फिट रहना जरूरी है। शूटिंग में भी मैं अपने गुरुजी को अपने साथ ले जाती थी, इसलिए धरमजी की उनसे दोस्ती भी हो गई। उन्हें लड़कियों का डांस देखना भी बहुत पसंद था और वह इस बात की तारीफ करते थे कि हम इंडियन ट्रेडिशन को बनाए रख रहे हैं।”


