भास्कर न्यूज|दरभंगा सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए जिला प्रशासन अब सख्त रुख अपनाने जा रहा है। मंगलवार को समाहरणालय में डीएम कौशल कुमार की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई, जिसमें नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई और व्यापक जांच अभियान चलाने का फैसला लिया गया। बैठक में डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया कि बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ओवरलोडिंग और ओवरस्पीडिंग जैसे मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि नियमित और सघन जांच अभियान चलाकर ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। डीएम ने जिला परिवहन पदाधिकारी को निर्देश दिया कि विशेष वाहन जांच अभियान शहरी ही नहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में भी लगातार चलाया जाए। साथ ही लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान तेज करने को कहा। बैठक में दरभंगा शहरी क्षेत्र में परिचालित वाहनों की पहचान को सुव्यवस्थित करने के लिए कलर कोडिंग प्रणाली लागू करने पर भी चर्चा हुई। इससे ट्रैफिक व्यवस्था को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। प्रशासन ने सड़क सुरक्षा को लेकर आम लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए विभिन्न माध्यमों से प्रचार-प्रसार अभियान चलाने का निर्णय लिया। बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। भास्कर न्यूज|दरभंगा सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए जिला प्रशासन अब सख्त रुख अपनाने जा रहा है। मंगलवार को समाहरणालय में डीएम कौशल कुमार की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई, जिसमें नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई और व्यापक जांच अभियान चलाने का फैसला लिया गया। बैठक में डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया कि बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ओवरलोडिंग और ओवरस्पीडिंग जैसे मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि नियमित और सघन जांच अभियान चलाकर ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। डीएम ने जिला परिवहन पदाधिकारी को निर्देश दिया कि विशेष वाहन जांच अभियान शहरी ही नहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में भी लगातार चलाया जाए। साथ ही लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान तेज करने को कहा। बैठक में दरभंगा शहरी क्षेत्र में परिचालित वाहनों की पहचान को सुव्यवस्थित करने के लिए कलर कोडिंग प्रणाली लागू करने पर भी चर्चा हुई। इससे ट्रैफिक व्यवस्था को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। प्रशासन ने सड़क सुरक्षा को लेकर आम लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए विभिन्न माध्यमों से प्रचार-प्रसार अभियान चलाने का निर्णय लिया। बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।


