इटावा में खेत में गिरा हेलीकॉप्टर ड्रोन:निजी कंपनी का टेस्टिंग ड्रोन, सैफई हवाई पट्टी होनी थी ट्रेनिंग

इटावा में खेत में गिरा हेलीकॉप्टर ड्रोन:निजी कंपनी का टेस्टिंग ड्रोन, सैफई हवाई पट्टी होनी थी ट्रेनिंग

इटावा के सैफई क्षेत्र के नंदपुर गांव में एक हेलीकॉप्टर नुमा ड्रोन गेहूं के खेत में गिरने से इलाके में हड़कंप मच गया। ड्रोन को देखकर ग्रामीण घबरा गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस और दमकल की टीम पहुंची और जांच शुरू की। शुरुआती जांच में यह ड्रोन एक निजी कंपनी का टेस्टिंग ड्रोन बताया जा रहा है। शुक्रवार शाम सैफई थाना क्षेत्र के नंदपुर गांव में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब खेत में अचानक एक बड़ा ड्रोन गिरा हुआ मिला। आकार में हेलीकॉप्टर जैसा दिखने वाला यह ड्रोन देखकर ग्रामीणों में डर फैल गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने इलाके को घेरकर ड्रोन की जांच शुरू की। आसपास के लोगों से पूछताछ की। सुरक्षा के लिहाज से ड्रोन को कब्जे में लेकर उसकी तकनीकी जांच की जा रही है। सीओ सैफई केपी सिंह ने बताया- सैफई हवाई पट्टी पर एक निजी कंपनी द्वारा ड्रोन की टेस्टिंग और ट्रेनिंग शुरू की जानी है। यह ड्रोन उसी प्रक्रिया का हिस्सा था। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *