बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में उठे चक्रवात के प्रभाव से राजस्थान के मौसम में बदलाव आया है इसका असर कोटा में भी देखने को मिला। आसमान में बादल छाए रहे। देर रात से कोटा के कई इलाकों में रुक-रुक कर बारिश हुई। जो सुबह साढ़े 8 बजे तक भी जारी रही। बे मौसम बारिश होने से लोगों को परेशानी हुई।बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज हुई। रविवार को कोटा में अधिकतक तापमान 30 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 21.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रेन कोट व छाता फिर बाहर निकले
मानसून की विदाई के बाद अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में बारिश होने से एक बार फिर रेन कोट व छाता बाहर निकले। सुबह के वक्त लोगों ने रेनकोट व छाता के जरिए बारिश से बचाव किया। बारिश के मौसम के बीच बच्चे स्कूल पहुंचे। मौसम विभाग ने 27 अक्टूबर को कोटा सहित 5 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट व अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी किया हुआ है।


