रांची में देर शाम ​भारी बारिश, आज वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट

रांची में देर शाम ​भारी बारिश, आज वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट

राज्य में शुक्रवार को मौसम अचानक करवट ले सकता है। मौसम विभाग ने पूरे झारखंड में गर्जन, वज्रपात, ओलावृष्टि और तेज हवाओं की आशंका जताई है। रांची समेत कई जिलों के लिए 20 मार्च को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 60 से 70 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है, जबकि अन्य जिलों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। साहिबगंज, पाकुड़, दुमका, गोड्डा, देवघर, जामताड़ा, रांची, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह और चतरा में ओलावृष्टि, गर्जन और वज्रपात की आशंका अधिक जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान घर से बाहर नहीं निकलने और सतर्क रहने की अपील की है। गुरुवार को भी राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि कुछ जगहों पर ओलावृष्टि दर्ज की गई। 18 मार्च के राष्ट्रीय मौसम बुलेटिन में भी झारखंड के विभिन्न स्थानों पर ओलावृष्टि और 50 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की जानकारी दी गई थी। रांची में गुरुवार शाम हुई बारिश से उमस से कुछ राहत मिली। 22 मार्च से मौसम साफ होने के आसार 21 मार्च को भी राज्य के कुछ हिस्सों में गर्जन, वज्रपात और तेज हवा चलने की संभावना है। 22 मार्च से मौसम साफ होने के आसार हैं। रांची के पूर्वानुमान के अनुसार 21 मार्च तक मौसम अस्थिर बना रह सकता है, जबकि 22 मार्च से स्थिति सामान्य होने लगेगी। बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी का असर बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और दिन में बढ़ती गर्मी के कारण गर्जन-वज्रपात की अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं। दिन में गर्मी और शाम के समय बादल छाने की स्थिति इसी मौसम प्रणाली का संकेत है।— अभिषेक आनंद, मौसम वैज्ञानिक राज्य में शुक्रवार को मौसम अचानक करवट ले सकता है। मौसम विभाग ने पूरे झारखंड में गर्जन, वज्रपात, ओलावृष्टि और तेज हवाओं की आशंका जताई है। रांची समेत कई जिलों के लिए 20 मार्च को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 60 से 70 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है, जबकि अन्य जिलों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। साहिबगंज, पाकुड़, दुमका, गोड्डा, देवघर, जामताड़ा, रांची, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह और चतरा में ओलावृष्टि, गर्जन और वज्रपात की आशंका अधिक जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान घर से बाहर नहीं निकलने और सतर्क रहने की अपील की है। गुरुवार को भी राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि कुछ जगहों पर ओलावृष्टि दर्ज की गई। 18 मार्च के राष्ट्रीय मौसम बुलेटिन में भी झारखंड के विभिन्न स्थानों पर ओलावृष्टि और 50 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की जानकारी दी गई थी। रांची में गुरुवार शाम हुई बारिश से उमस से कुछ राहत मिली। 22 मार्च से मौसम साफ होने के आसार 21 मार्च को भी राज्य के कुछ हिस्सों में गर्जन, वज्रपात और तेज हवा चलने की संभावना है। 22 मार्च से मौसम साफ होने के आसार हैं। रांची के पूर्वानुमान के अनुसार 21 मार्च तक मौसम अस्थिर बना रह सकता है, जबकि 22 मार्च से स्थिति सामान्य होने लगेगी। बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी का असर बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और दिन में बढ़ती गर्मी के कारण गर्जन-वज्रपात की अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं। दिन में गर्मी और शाम के समय बादल छाने की स्थिति इसी मौसम प्रणाली का संकेत है।— अभिषेक आनंद, मौसम वैज्ञानिक  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *