Weather Update: राजस्थान में इस बार चैत्र माह में ही सावन जैसा मौसम (Rajasthan Weather) देखने को मिल रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में अचानक बदले मौसम(IMD) ने लोगों को हैरान कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ(Western Disturbance) 21 मार्च तक सक्रिय रहेगा, जिसका सबसे ज्यादा असर शुक्रवार को देखने को मिल सकता है। इसके चलते जयपुर समेत करीब 24 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है


