जालंधर में आधा घंटा तेज बारिश:टेट का पेपर दिलाने आए पेरेंट्स भीगे, बारिश से बचने को पेड़ों का सहारा लिया, जाम भी रहा

जालंधर में आधा घंटा तेज बारिश:टेट का पेपर दिलाने आए पेरेंट्स भीगे, बारिश से बचने को पेड़ों का सहारा लिया, जाम भी रहा

पंजाब के जालंधर में दोपहर को मौसम ने अचानक करवट ले ली। रात से ही शहर और बाहरी इलाकों में हवा चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। जालंधर और इससे जुड़े इलाकों नकोदर, फिल्लौर, आदमपुर इलाकों में हलकी बारिश हुई। कृषि विज्ञानियों ने कहा कि हलकी फुहार गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद है।
अगर हवा तेज हुई तब फसल बिछने का खतरा रहेगा। मौसम विभाग ने पूरा दिन रुक-रुककर बारिश और गरज-चमक सहित ओले गिरने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है।
बारिश के चलते जालंधर में रोड पर जाम की स्थिति देखने को मिली। टेट का पेपर होने के चलते जालंधर के सरकारी स्कूलों के बाहर पहुंचे पेरेंट्स भी बारिश में पेड़ों की ओट में छिपते नजर आए। कई परेंट्स रेन शेल्टर और कुछ स्कूल के गेटों के नीचे बारिश से बचने के लिए खड़े नजर आए।
बारिश के बीच जालंधर के लोडवाली रोड के कन्या सीनियर सैकेंडरी स्कूल, अजीत चौक से अलास्का चौक और श्रीराम चौक पर हलका जाम देखने को मिला।
बारिश के बीच रेंग-रेंगकर ट्रैफिक चलता रहा। बारिश के चलते बच्चों को टेट का पेपर दिलाने आए पेरेंट्स भीग गए और उनको बैठने में दिक्कत का सामना करना पड़ा। जालंधर में दोपहर 11 बजकर 45 मिनट से लेकर 12 बजकर 15 मिनट तक तेज बारिश हुई। जालंधर में बदले मौसम के PHOTOS 17 मार्च से नया विक्षोभ एक्टिव होगा
मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर भारत के ऊपर बहुत ऊंचाई पर हवा का एक तेज बहाव चल रहा है, जिसकी रफ्तार लगभग 200 किलोमीटर प्रति घंटा है। अभी एक पश्चिमी विक्षोभ (पहाड़ों से आने वाली ठंडी और नम हवा) एक्टिव है, जिसके पीछे-पीछे 17 मार्च की रात से एक और नया विक्षोभ एक्टिव होगा, जिससे मौसम में फिर से बदलाव देखने को मिलेगा। 24 घंटे के बाद तापमान गिरावट की संभावना
मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरिंदर पाल सिंह के मुताबिक, पंजाब में अगले एक हफ्ते तक कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। अगले 24 घंटों में गर्मी वैसी ही रहेगी, लेकिन उसके बाद अगले 5 दिनों में पारा 3 से 5 डिग्री तक गिर जाएगा, जिससे मौसम में ठंडक बढ़ेगी। 9 जिलों में ओले गिरने की संभावना मौसम विभाग के अनुसार, 9 जिलों में ओले गिरने की संभावना है। इसमें पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, बरनाला और संगरूर में तेज आंधी चलने और बिजली चमकने के आसार हैं। कुछ जगहों पर ओले भी गिर सकते हैं। जबकि तरन तारन, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, फिरोजपुर और मोगा में भी बादल गरजने और बिजली चमकने के साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवां चल सकती हैं। पठानकोट से लेकर मोहाली और फतेहगढ़ साहिब तक के इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं तरन तारन, फिरोजपुर और संगरूर जैसे इलाकों में कहीं-कहीं सिर्फ बूंदाबांदी हो सकती है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *