सहारनपुर में फिर छाया भीषण कोहरा..गलन बढ़ी:पारा 5°C गिरा, ठंडी हवाओं से बढ़ी ठिठुरन, विजिबिलिटी शून्य

सहारनपुर में फिर छाया भीषण कोहरा..गलन बढ़ी:पारा 5°C गिरा, ठंडी हवाओं से बढ़ी ठिठुरन, विजिबिलिटी शून्य

सहारनपुर में तीन दिन की राहत के बाद एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। शुक्रवार सुबह शहर और आसपास के इलाकों में घना कोहरा छा गया, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई। ठंडी हवाओं के साथ ठिठुरन बढ़ने से लोगों को कड़ाके की सर्दी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान गिरकर 5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। सुबह के समय कोहरे के कारण सड़कों पर वाहन चालकों को खासा परेशान होना पड़ा। वहीं प्रदूषण का स्तर भी चिंता बढ़ा रहा है। शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 315 दर्ज किया गया, जो बेहद खराब श्रेणी में आता है। मौसम विभाग के अनुसार, इस समय करीब 5 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिससे सर्दी का असर और ज्यादा महसूस हो रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। 15 जनवरी तक कभी कोहरा तो कभी हल्की धूप देखने को मिल सकती है। लगातार खराब मौसम का असर जनजीवन पर भी पड़ रहा है। सुबह-शाम की ठंड और कोहरे के चलते लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं। वहीं बुजुर्गों और बच्चों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। डॉक्टरों का कहना है कि इस मौसम में सर्दी-जुकाम, खांसी और सांस संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए गर्म कपड़े पहनने और प्रदूषण से बचाव जरूरी है। मौसम विभाग ने वाहन चालकों से अपील की है कि कोहरे के दौरान सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं और जरूरत न हो तो सुबह के समय यात्रा से बचे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *