आजमगढ़ जिले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के लाटघाट मिश्रपुर में बर्तन और इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में आग लगने का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी दुकानदार को सुबह उस समय हुई। जब आसपास के लोगों ने देखा की दुकान से धुआं उठ रहा है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित दुकानदार ने आसपास के लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया और मामले की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। लगभग 2 घंटे विलंब से पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। आग लगने से व्यापारी का लाखों का नुकसान हुआ है। दुकान में रखा बर्तन और बड़ी संख्य में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जलकर राख हो गया। आस पास के लोगों की मदद से आग पर पाया काबू
इस बारे में मां वैष्णो ट्रेडर्स नाम से दुकान चलाने वाले बर्तन व्यापारी शिव शरण गुप्ता ने बताया कि दुकान के पीछे कुछ लोगों ने अलाव जलाए थे। हो सकता है। उसी के कारण आग लगी हो। हालांकि दुकानदार का कहना है कि शॉर्ट सर्किट से भी आग लग सकती है। दुकानदार शिवशरण गुप्ता का कहना है कि 2 घंटे विलंब से पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम की मदद से आप पर काबू पाया गया इसके साथ ही बड़ी संख्या में आसपास के लोगों ने जनरेटर के माध्यम से समरसेबल पंप चला दिया था जिससे आग बुझा दी गई है।


