आजमगढ़ में बाइक में टक्कर जमकर मारपीट वीडियो:देर रात हुई घटना, दर्ज हुआ मुकदमा, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

आजमगढ़ में बाइक में टक्कर जमकर मारपीट वीडियो:देर रात हुई घटना, दर्ज हुआ मुकदमा, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

आजमगढ़ जिले के सिधारी थाना क्षेत्र के हाइडिल चौराहे पर देर रात्रि हो रही मारपीट को छुड़ाने पहुंचे राजेश कुमार पांडेय के साथ आरोपियों ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया। इसके साथ ही बाइक को भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। बड़ी संख्या में युवकों ने जमकर मारपीट की। इस मारपीट का वीडियो भी सामने आया है जिसमें साफ देखा जा सकता किस तरह से बड़ी संख्या में लोग पिटाई कर रहे हैं। पीड़ित ने इस मामले की शिकायत सिधारी थाने की पुलिस से की। घटना की जानकारी मिलने के बाद देर रात थी मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले में छह अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। वही इस पूरी घटना के पीछे दो बाइक के बीच टक्कर की कहानी सामने आ रही है। जिसके बाद दोनों तरफ से जमकर लात जूते के साथ मारपीट की गई है। छुड़ाने के दौरान घटी घटना
आजमगढ़ जिले के सिधारी थाना क्षेत्र के रहने वाले राजेश कुमार पांडेय देर रात्रि चौराहे पर मौजूद थे। इसी दौरान राजेश कुमार पांडे के परिचित बबलू यादव के साथ पांच-छह व्यक्ति मारपीट की घटना को अंजाम दे रहे थे। जब इस मामले की जानकारी राजेश कुमार को हुई तो उन्होंने बीच बचाव करते हुए दोनों पक्षों को अलग करने का प्रयास किया। इसके बाद आरोपियों ने राजेश कुमार पांडे के साथ मारपीट की घटना शुरू कर दी और बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस दो बाइक को कब्जे में लेकर थाने लाई है। और मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *