आजमगढ़ में दो बाइक में जोरदार टक्कर पांच घायल:घायलों को इलाज के लिए भेजा गया अस्पताल, नहीं मिली तहरीर

आजमगढ़ में दो बाइक में जोरदार टक्कर पांच घायल:घायलों को इलाज के लिए भेजा गया अस्पताल, नहीं मिली तहरीर

आजमगढ़ जिले के सरायमीर थाना क्षेत्र में देर रात दो तेज रफ्तार बाइक में आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में पांच लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों की पहचान करन कुमार अरविंद कुमार और सुरेंद्र मोहम्मद सैफ और करीम के रूप में हुई है। करण कुमार अरविंद कुमार और सुरेंद्र फूलपुर थाना क्षेत्र के फत्तनपुर के रहने वाले हैं। जबकि करीम और मोहम्मद सैफ सैदपुर के रहने वाले हैं। नहीं मिली थाने को तहरीर
इस बारे में फूलपुर के क्षेत्राधिकारी किरण पाल सिंह ने बताया कि दो तेज रफ्तार बाइक में टक्कर हुई जिनमें पांच लोग घायल हुए जिन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जिनमें तीन की हालत गंभीर है सभी का इलाज चल रहा है। इस मामले में अभी किसी पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मामले में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। सरायमीर थाना क्षेत्र में आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *