रोडवेज बस-ट्रक-वैन में जबरदस्त टक्कर, बस के परखच्चे उड़े, मचा कोहराम, 13 यात्री घायल

रोडवेज बस-ट्रक-वैन में जबरदस्त टक्कर, बस के परखच्चे उड़े, मचा कोहराम, 13 यात्री घायल

Jhansi Road Accident: झांसी में हुए दर्दनाक हादसे में तेरह यात्री घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है।‌ घटना के समय ट्रक चालक को झपकी लग गई और वह नियंत्रण खोकर डिवाइडर फांदते हुए दूसरी तरफ निकल गया और सामने से आ रही बस से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्ती थी कि बस के परखच्चे उड़ गए। इसी बीच बस के पीछे चल रही वैन भी अनियंत्रित होकर बस के पीछे टकरा गई। एक साथ तीन गाड़ियों कीे टकराने पर मौके पर कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। इधर रोडवेज बस की टक्कर की जानकारी मिलते ही मौके पर अधिकारीगण पहुंच गए। घटना बड़ागांव थाना क्षेत्र का है।

ट्रक-रोडवेज-वैन में टक्कर

उत्तर प्रदेश के झांसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत बुजुर्ग बचावली गांव के पास उस समय दर्दनाक हादसा हो गया। जब कानपुर की तरफ से आ रहे ट्रक के चालक को झपकी लग गई। उस समय ट्रक की रफ्तार काफी अधिक थी और उसने डिवाइडर को पार करते हुए सामने से आ रही रोऐ बस में टक्कर मार दी। अचानक घटे घटनाक्रम में बस ड्राइवर भी सावधान नहीं हो पाया।

बस में पीछे से आ रही वैन ने भी टक्कर मारी

इसी बीच बस में पीछे आ रही एक वैन ने भी टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद मौके पर कोहराम मच गया। सूचना पाकर बड़ागांव थाना पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जिनमें बस चालक राजीव कुशवाहा और बस का कंडक्टर रिचा साहू भी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त घायलों में सुमित पटेल, उनकी पत्नी रागनी और बेटी निवासीगण कोच जालौन, बालकिशन, स्वामी शिवानंद, वैन चालक बबलू आदि घायलों में शामिल हैं।

क्या कहता है वैन चालक?

घायलों में वैन चालक बबलू भी शामिल है।‌ उसने बताया कि सभी लोग इंदौर स्थित स्वामी शिवानंद के आश्रम से वापस से बिठूर लौट रहे थे। गनीमत रही कि उनकी वैन की स्पीड कम थी। जिससे लोगों को कम चोटे है। वरना बड़ा हादसा हो जाता है। सभी को हल्की-फुल्की चोटे आई है।

झांसी डिपो के इंचार्ज भी मौके पर पहुंचे

घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर वरिष्ठ केंद्र प्रभारी झांसी डिपो बृज किशोर, सीनियर फोरमैन विश्वजीत सहित अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया। घायल चालक राजू कुशवाहा और कंडक्टर रिचा साहू से बातचीत की। बड़ा गांव थाना प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि ड्राइवर को चक्की लगने के कारण यह हादसा हो गया। एक साथ तीनों वाहन टकरा गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *