मार्च के अंतिम सप्ताह से बढ़ेगी तेज गर्मी:ग्वालियर में तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान, पश्चिमी विक्षोभ का असर

मार्च के अंतिम सप्ताह से बढ़ेगी तेज गर्मी:ग्वालियर में तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान, पश्चिमी विक्षोभ का असर

मौसम विभाग ने मार्च के अंतिम सप्ताह से तेज गर्मी बढ़ने का अनुमान जताया है। रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस रहा। विभाग के अनुसार, मार्च की शुरुआत से तीसरे सप्ताह तक गर्मी का प्रभाव बहुत अधिक नहीं रहेगा। इस दौरान दिन का तापमान सामान्य रहने की संभावना है। 40 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा जम्मू-कश्मीर में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और राजस्थान में बनने वाले चक्रवाती घेरों के कारण मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। इससे तापमान में बहुत अधिक वृद्धि नहीं होगी। हालांकि, मार्च के तीसरे सप्ताह के बाद मौसम में बड़ा बदलाव आएगा। अंतिम सप्ताह में सूरज के तेवर तीखे होंगे और तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि तीसरे सप्ताह तक बादलों की आवाजाही और हल्की बारिश की संभावना भी बनी रहेगी। यह स्थिति अप्रैल और मई में पड़ने वाली भीषण गर्मी का संकेत हो सकती है। ग्वालियर में गर्मी, ठंड-बारिश का ट्रेंड मार्च महीने में ग्वालियर में गर्मी, ठंड और बारिश तीनों का ही ट्रेंड है। 31 मार्च 2022 को दिन का पारा रिकॉर्ड 41.8 डिग्री पहुंच गया था, जबकि 1 मार्च 1972 की रात में न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री रिकॉर्ड हो चुका है। साल 2015 में पूरे महीने 5 इंच से ज्यादा पानी गिरा। वहीं, 12 मार्च 1915 को 24 घंटे में करीब 2 इंच बारिश हुई थी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *