Heart Health: सावधान! ज्यादा स्क्रीन टाइम बढ़ा रहा है हार्ट अटैक का खतरा, रिसर्च में हुआ खुलास

Heart Health: सावधान! ज्यादा स्क्रीन टाइम बढ़ा रहा है हार्ट अटैक का खतरा, रिसर्च में हुआ खुलास

Heart Health: पहले की तुलना में अब लोग अपने दिल के स्वास्थ्य का काफी ख्याल रख रहे हैं, लेकिन फिर भी आए दिन हार्ट पेशेंट बढ़ते जा रहे हैं। इसके पीछे ज्यादातर वजह लाइफस्टाइल से जुड़ी होती है। ऐसे ही अमेरिकन कॉलेज ऑफ कार्डियोलॉजी के 2026 के वार्षिक वैज्ञानिक सत्र (ACC.26) में पेश की गई एक रिसर्च ने युवाओं की लाइफस्टाइल और उनके दिल की सेहत को लेकर गंभीर चेतावनी दी है। इस स्टडी के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति दिन भर में छह घंटे या उससे अधिक समय मोबाइल, लैपटॉप और टीवी जैसी चीजों के सामने बिताता है, तो शरीर एक्टिव होने के बाद भी दिल की सेहत खतरे में पड़ सकती है। आइए आज के इस लेख में मॉडर्न लाइफस्टाइल और डिजिटल आदतों के हार्ट हेल्थ पर पड़ने वाले बुरे असर के बारे में जानते हैं।

इन लोगों पर किया गया रिसर्च

दिल पर पड़ने वाले स्क्रीन टाइम के नेगेटिव इफेक्ट को समझने के लिए पाकिस्तान के हैदराबाद और कराची जैसे शहरों में रहने वाले लगभग 35 साल की उम्र के 382 लोगों पर स्टडी की गई। इसमें स्कूल या ऑफिस के काम के अलावा मनोरंजन के लिए बिताए गए स्क्रीन टाइम पर ध्यान दिया गया कि यह किस तरह दिल की सेहत और रहन-सहन की आदतों को प्रभावित करता है। लोगों को उनके6 घंटे से कम या अधिक स्क्रीन इस्तेमाल और हफ्ते में 150 मिनट के एक्सरसाइज के आधार पर अलग-अलग ग्रुप में बांटकर उनकी तुलना की गई।

शोध के निष्कर्ष

इस रिसर्च के नतीजों ने हेल्थ एक्सपर्ट्स को चिंता में डाल दिया है। इसमें पाया गया कि जो लोग रोजाना 6 घंटे से अधिक समय स्क्रीन पर बिताते हैं, उनका औसत ब्लड प्रेशर, कम स्क्रीन देखने वालों की तुलना में लगभग 18 mmHg अधिक था। इसके अलावा, उनके शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल का लेवल 28 mg/dL ज्यादा और अच्छे कोलेस्ट्रॉल का लेवल 3.9 mg/dL कम पाया गया। ये लोग न केवल मोटापे और बढ़ी हुई कमर से परेशान थे, बल्कि उनमें दिल की बीमारियों से जुड़े जोखिम के साफ संकेत भी देखे गए।

ज्यादा स्क्रीन टाइम से होने वाले दूसरे नुकसान

अत्यधिक स्क्रीन उपयोग न केवल हार्ट हेल्थ के लिए बुरा है, बल्कि यह दूसरी गलत आदतों को भी बढ़ावा देता है। रिसर्च में देखा गया कि 6 घंटे से अधिक स्क्रीन देखने वाले लोगों में सिगरेट और वेपिंग की आदत लगभग 25% से अधिक थी, जबकि कम स्क्रीन देखने वालों में यह केवल 12% थी। इसके अलावा, इससे नींद का पैटर्न बिगड़ता है और खान-पान भी खराब हो जाता है, जो आगे चलकर हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है।

दिल के अच्छे स्वास्थ्य के लिए करें ये काम

भले ही यह स्टडी केवल आदतों पर आधारित हो, लेकिन यह डिजिटल लाइफ में बैलेंस बनाने की सख्त जरूरत बताती है। एक्सपर्ट्स का सुझाव है कि युवाओं को मनोरंजन के लिए स्क्रीन का इस्तेमाल रोजाना 6 घंटे से कम करने की कोशिश करनी चाहिए। इसके साथ ही, सोकर उठने के पहले घंटे और सोने से एक घंटे पहले फोन का इस्तेमाल न करना, और कॉल के दौरान टहलने जैसी आदतों को अपनाना दिल की लंबी उम्र के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है।

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *