Heart Disease Symptoms: अगर सीढ़ियां चढ़ते समय, तेज चलने पर या रोज के छोटे-छोटे काम करते हुए आपको जल्दी सांस फूलने लगे, तो इसे हल्के में न लें। अक्सर लोग इसे उम्र बढ़ने, कमजोरी या फिटनेस की कमी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह Heart Disease का शुरुआती संकेत भी हो सकता है।
सांस फूलना क्यों हो सकता है खतरनाक?
हमारे दिल और फेफड़े मिलकर शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाते हैं। जब दिल ठीक से काम नहीं करता या ब्लड फ्लो में दिक्कत आती है, तो शरीर को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। ऐसे में हल्के काम करते समय भी सांस फूलने लगती है। Dr Ashish Jai Kishan के अनुसार, “अगर पहले जो काम आप आसानी से कर लेते थे, अब उनमें सांस फूलने लगे, तो यह दिल से जुड़ी समस्या का संकेत हो सकता है।
किन बीमारियों का हो सकता है संकेत?
सांस फूलना कई हार्ट से जुड़ी बीमारियों का शुरुआती लक्षण हो सकता है, जैसे:
- Heart Failure (दिल की कमजोरी)
- ब्लॉकेज वाली बीमारी (कोरोनरी आर्टरी डिजीज)
- दिल की धड़कन का अनियमित होना
- हार्ट वाल्व की समस्या
कई बार खासकर बुजुर्गों और डायबिटीज के मरीजों में छाती में दर्द नहीं होता, सिर्फ सांस फूलना ही पहला संकेत होता है।
कौन से संकेत बिल्कुल नजरअंदाज न करें?
अगर सांस फूलने के साथ ये लक्षण दिखें, तो तुरंत डॉक्टर से मिलें:
- जल्दी थकान महसूस होना
- पैरों में सूजन
- लेटने पर सांस लेने में दिक्कत
- रात में अचानक घबराकर उठना
- दिल की धड़कन तेज या अनियमित होना
ये संकेत बताते हैं कि दिल ठीक से काम नहीं कर रहा।
लोग क्यों नहीं समझ पाते?
अक्सर यह समस्या धीरे-धीरे बढ़ती है। लोग अपनी एक्टिविटी कम कर देते हैं और समझते हैं कि यह सामान्य है। इसी वजह से बीमारी का पता देर से चलता है।
कैसे होती है जांच?
डॉक्टर इस समस्या को पहचानने के लिए कुछ आसान टेस्ट करते हैं:
- ECG (दिल की धड़कन जांचने के लिए)
- इको (दिल की कार्यक्षमता देखने के लिए)
- ब्लड टेस्ट
- स्ट्रेस टेस्ट
समय पर जांच से बीमारी को शुरुआती स्टेज में ही पकड़ा जा सकता है।
कैसे करें बचाव?
दिल को स्वस्थ रखने के लिए ये आदतें अपनाएं:
- रोज हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करें
- वजन कंट्रोल में रखें
- ब्लड प्रेशर और शुगर को नियंत्रित रखें
- धूम्रपान से दूर रहें
ध्यान रखने वाली बात
अगर रोजमर्रा के काम करते समय बार-बार सांस फूल रही है, तो इसे नजरअंदाज न करें। यह सिर्फ थकान नहीं, बल्कि दिल का संकेत भी हो सकता है। समय पर डॉक्टर से सलाह लेने से बड़ी समस्या से बचा जा सकता है।


