‘महिला आयोग आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत दो दिवसीय महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों की सुनवाई गुरुवार से शहर के परिषद में शुरू हुई। दो दिनों तक चलने वाले इस सुनवाई कार्यक्रम में महिला उत्पीड़न से जुड़े 212 विभिन्न मामलों पर सुनवाई होगी। सुनवाई के दौरान महिला आयोग की अध्यक्ष अप्सरा मिश्रा, आयोग की सदस्य, रश्मि रेखा सिन्हा व श्यामा सिंह की ओर से आयोग के समक्ष उपस्थित पीड़ितों की सुनवाई की जा रही है। सुनवाई के दौरान पीड़ित महिला और उनके अभिभावकों का बयान लिया जा रहा है। किस कारण से केस लंबित है और उन्हें न्याय नहीं मिल रहा है इस बात की समीक्षा की जा रही है। गुरुवार को 176, जबकि दूसरे दिन अन्य मामलों की सुना जाएगा बिहार महिला आयोग की अध्यक्ष अप्सरा मिश्रा ने बतलाया कि दो दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में महिला उत्पीड़न से जुड़े विभिन्न मामलों को देखा जाएगा। पहले दिन 176 मामलों पर सुनवाई होगी, दूसरे दिन शेष बचे अन्य मामलों पर पीड़ित का पक्ष लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस सुनवाई के दौरान यह देखा जाएगा कि जो मामले सुनवाई के लायक है उनके समाधान का प्रयास किया जाए जो मामले समाधान लायक नहीं है उन पर अग्रतर कार्रवाई की जाएगी। नए पड़े आवेदन में अगर लगेगा कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की जाए तो वैसे मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए भी आदेश दिया जाएगा। आज की सुनवाई में दहेज उत्पीड़न, महिला के साथ मारपीट, महिला का शारीरिक शोषण आदि जुड़े हुए मामले हैं। शुक्रवार को पूरे मामले की समरी जारी की जाएगी उन्होंने कहा कि दूसरे दिन दो दिनों तक चले इस सुनवाई की समरी जारी की जाएगी की कुल कितने मामले का समाधान हुआ और कुल कितने मामले में अग्रतर कार्रवाई का आदेश दिया गया।
उन्होंने कहा कि जरूर हुई तो मामलों में संबंधित थाना अध्यक्ष को भी नोटिस कर बुलाया जाएगा। उधर ही सुनवाई के दौरान एएसपी संजय पांडे, मुख्यालय डीएसपी के साथ ही जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी रजनीश राय आदि उपस्थित हुए। इस कार्यक्रम को देखते हुए जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र से पीड़ित महिलाएं नोटिस के आधार पर पहुंची थी। ‘महिला आयोग आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत दो दिवसीय महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों की सुनवाई गुरुवार से शहर के परिषद में शुरू हुई। दो दिनों तक चलने वाले इस सुनवाई कार्यक्रम में महिला उत्पीड़न से जुड़े 212 विभिन्न मामलों पर सुनवाई होगी। सुनवाई के दौरान महिला आयोग की अध्यक्ष अप्सरा मिश्रा, आयोग की सदस्य, रश्मि रेखा सिन्हा व श्यामा सिंह की ओर से आयोग के समक्ष उपस्थित पीड़ितों की सुनवाई की जा रही है। सुनवाई के दौरान पीड़ित महिला और उनके अभिभावकों का बयान लिया जा रहा है। किस कारण से केस लंबित है और उन्हें न्याय नहीं मिल रहा है इस बात की समीक्षा की जा रही है। गुरुवार को 176, जबकि दूसरे दिन अन्य मामलों की सुना जाएगा बिहार महिला आयोग की अध्यक्ष अप्सरा मिश्रा ने बतलाया कि दो दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में महिला उत्पीड़न से जुड़े विभिन्न मामलों को देखा जाएगा। पहले दिन 176 मामलों पर सुनवाई होगी, दूसरे दिन शेष बचे अन्य मामलों पर पीड़ित का पक्ष लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस सुनवाई के दौरान यह देखा जाएगा कि जो मामले सुनवाई के लायक है उनके समाधान का प्रयास किया जाए जो मामले समाधान लायक नहीं है उन पर अग्रतर कार्रवाई की जाएगी। नए पड़े आवेदन में अगर लगेगा कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की जाए तो वैसे मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए भी आदेश दिया जाएगा। आज की सुनवाई में दहेज उत्पीड़न, महिला के साथ मारपीट, महिला का शारीरिक शोषण आदि जुड़े हुए मामले हैं। शुक्रवार को पूरे मामले की समरी जारी की जाएगी उन्होंने कहा कि दूसरे दिन दो दिनों तक चले इस सुनवाई की समरी जारी की जाएगी की कुल कितने मामले का समाधान हुआ और कुल कितने मामले में अग्रतर कार्रवाई का आदेश दिया गया।
उन्होंने कहा कि जरूर हुई तो मामलों में संबंधित थाना अध्यक्ष को भी नोटिस कर बुलाया जाएगा। उधर ही सुनवाई के दौरान एएसपी संजय पांडे, मुख्यालय डीएसपी के साथ ही जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी रजनीश राय आदि उपस्थित हुए। इस कार्यक्रम को देखते हुए जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र से पीड़ित महिलाएं नोटिस के आधार पर पहुंची थी।


