यौन शोषण मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई आज:पांच बार नोटिस के बाद दोनों पहलवान बयान दर्ज कराने नहीं आए, बृजभूषण शरण सिंह भी पेश होंगे

यौन शोषण मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई आज:पांच बार नोटिस के बाद दोनों पहलवान बयान दर्ज कराने नहीं आए, बृजभूषण शरण सिंह भी पेश होंगे

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में महिला पहलवानों से जुड़े कथित यौन शोषण मामले की सुनवाई आज दोपहर 2:00 बजे होगी। कोर्ट में दो नामी पहलवानों को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया है। कोर्ट ने अब तक पांच बार इन पहलवानों को नोटिस जारी कर बुलाया, लेकिन वे बयान दर्ज कराने के लिए उपस्थित नहीं हुए। इसी कारण केस की सुनवाई आगे नहीं बढ़ पा रही है। कोर्ट में आज पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह भी पेश होंगे। उनके अधिवक्ता बार-बार कोर्ट में इस मामले की सुनवाई आगे बढ़ाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। साल 2026 में 9 जनवरी, 20 जनवरी और 27 जनवरी को भी दोनों महिला पहलवानों को बयान के लिए बुलाया गया था, लेकिन वे नहीं आईं। मामले में अभी तक किसी भी मुख्य पीड़िता ने अपना बयान दर्ज नहीं कराया है। कोर्ट में बयान दर्ज न होने के कारण सुनवाई प्रभावित हो रही है। अधिवक्ता बार-बार अदालत को यह समझाने का प्रयास कर रहे हैं कि कैसे केस की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *