Health Tips: 40 की उम्र पार करते ही शरीर होने लगता है खोखला, ये 8 चीजें नहीं खाईं तो बुढ़ापा आएगा दौड़कर!

Health Tips: 40 की उम्र पार करते ही शरीर होने लगता है खोखला, ये 8 चीजें नहीं खाईं तो बुढ़ापा आएगा दौड़कर!

Health Tips: 40 साल की उम्र किसी के जीवन में एक बड़ा मोड़ होती है, खासकर सेहत के लिहाज से। इस उम्र में शरीर बाहर से तो ठीक लगता है, लेकिन अंदर ही अंदर कई बदलाव शुरू हो जाते हैं। दिल्ली के आशलोक हॉस्पिटल के फाउंडर-डायरेक्टर और सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. आलोक चोपड़ा का कहना है कि 40 के बाद जिंदगी को धीमा करने की नहीं, बल्कि खुद की देखभाल को समझदारी से करने की जरूरत होती है।

डॉ. चोपड़ा ने 4 फरवरी को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर बताया कि 40 की उम्र के बाद कुछ न्यूट्रिएंट्स और सप्लीमेंट्स शरीर के लिए ज्यादा जरूरी हो जाते हैं। ये पोषक तत्व शरीर को मजबूत रखने, बीमारियों से बचाने और एनर्जी बनाए रखने में मदद करते हैं।

विटामिन B12

    उम्र बढ़ने के साथ शरीर में विटामिन B12 का अवशोषण कम होने लगता है। इसकी कमी से थकान, कमजोरी और नर्व से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं। B12 सप्लीमेंट लेने से नर्व्स, रेड ब्लड सेल्स और एनर्जी लेवल बेहतर रहता है।

    ओमेगा-3 फैटी एसिड

      40 के बाद शरीर में सूजन (इंफ्लेमेशन) बढ़ने लगती है। ओमेगा-3, जो फिश ऑयल या एल्गल ऑयल में मिलता है, इसे कम करने में मदद करता है। यह दिल, दिमाग और आंखों की सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है।

      कैल्शियम

        इस उम्र के बाद हड्डियों का घनत्व कम होने लगता है। कैल्शियम की सही मात्रा हड्डियों को मजबूत बनाए रखती है और फ्रैक्चर का खतरा कम करती है, खासकर महिलाओं में।

        विटामिन D3

          आजकल ज्यादातर लोग विटामिन D3 की कमी से जूझ रहे हैं। यह कैल्शियम के अवशोषण के लिए जरूरी है और हड्डियों, मांसपेशियों और इम्युनिटी को मजबूत करता है।

          पोटैशियम

            पोटैशियम दिल और मांसपेशियों के सही काम के लिए जरूरी है। इसकी सही मात्रा से हार्ट हेल्थ और नर्व सिग्नलिंग बेहतर रहती है।

            जिंक

              उम्र बढ़ने के साथ इम्युनिटी और घाव भरने की क्षमता धीमी हो जाती है। जिंक शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है और सूजन को कंट्रोल करता है।

              मैग्नीशियम

                मैग्नीशियम मांसपेशियों और नर्व्स के लिए जरूरी मिनरल है। यह ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और हड्डियों को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

                सेलेनियम

                  सेलेनियम कोशिकाओं को नुकसान से बचाता है और थायरॉइड ग्रंथि को सपोर्ट करता है। यह एक अच्छा एंटीऑक्सिडेंट भी है और इम्युनिटी को मजबूत बनाता है।

                  40 के बाद क्या सीख मिलती है?

                  डॉ. आलोक चोपड़ा के मुताबिक, 40 की उम्र कोई डरने की बात नहीं है। सही डाइट, एक्टिव लाइफस्टाइल और जरूरी सप्लीमेंट्स के साथ इस उम्र में भी खुद को फिट और हेल्दी रखा जा सकता है। सबसे जरूरी है समय रहते शरीर की जरूरतों को समझना और उन पर ध्यान देना।

                  Leave a Reply

                  Your email address will not be published. Required fields are marked *