भ्रूण लिंग जांच में पकड़े जेजेपी नेता की तबीयत बिगड़ी:पुलिस ने 23 धाराएं लगाई, पिछला रिकॉर्ड जोड़ा, आज हिसार कोर्ट में पेशी होगी

भ्रूण लिंग जांच में पकड़े जेजेपी नेता की तबीयत बिगड़ी:पुलिस ने 23 धाराएं लगाई, पिछला रिकॉर्ड जोड़ा, आज हिसार कोर्ट में पेशी होगी

हरियाणा के हिसार में भ्रूण लिंग जांच करते पकड़े गए जेजेपी नेता डॉ. अनंतराम बरवाला की अचानक तबीयत बिगड़ गई है। उसको घबराहट की शिकायत होने पर सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। अब अस्पताल से जेजेपी नेता को डिस्चार्ज कर दिया है। थोड़ी देर में उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा जहां से पुलिस उसका रिमांड मांगेगी। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने वीरवार को आजाद नगर इलाके में अवैध रूप से लिंग जांच करते हुए एक निजी क्लीनिक पर छापा मारा था। इस दौरान मौके से अल्ट्रासाउंड मशीन, लैपटॉप, गर्भपात की दवाएं और नशीली गोलियां बरामद की गईं। मामले में डॉक्टर समेत 4 लोगों के खिलाफ आजाद नगर थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने इस मामले में डॉ. अन्तराम बरवाला, सुरजमल, महिला प्रेम, प्रियंका व अल्ट्रासाउंड मशीन बेचने वाले विक्रेता (अज्ञात) के खिलाफ अलग-अलग 23 धाराएं लगाई हैं। पीएनडीटी नोडल अधिकारी डॉ. अनामिका बिश्नोई ने बताया कि हमने पुराने रिकॉर्ड भी पुलिस को दिए हैं ताकि केस मजबूत हो सके।
इन टीम ने की पूरी कार्रवाई
पीएनडीटी नोडल अधिकारी डॉ. अनामिका बिश्नोई, नोडल अधिकारी पीएनडीटी हिसार, डॉ. प्रोलिन गर्ग, चिकित्सा अधिकारी पीएचसी अग्रोहा व अजय कुमार, डीईओ पीएनडीटी हिसार शामिल रहे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इस तरह की कार्रवाई…
सुबह 10 बजे नकली ग्राहक बनाया : टीम गुप्त सूचना के आधार पर 29 जनवरी सुबह 10 बजे जिला उपायुक्त कार्यालय के नीचे पार्किंग एरिया में नकली ग्राहक बुलाया गया और उसे नंबर लिखे 35000 रुपए के नोट दिए। इसके बाद उनको एक सफेद रंग की प्राइवेट गाड़ी में बैठाकर आजाद नगर एरिया में भेज दिया और टीम द्वारा एक प्राईवेट सलेटी रंग की मारुति डिजायर गाड़ी में पीछा किया गया। आजाद नगर में नकली ग्राहक बनाकर भेजा : इसके बाद मुखबिर नकली ग्राहक को आजाद नगर गली नंबर 2 में श्री बालाजी क्लीनिक में लेकर गया। वहां पर डॉ. सुरजमल नामक व्यक्ति मौके पर मौजूद मिला। महिला ग्राहक द्वारा डॉ. सुरजमल को लिंग जांच के लिए तय रकम 35000 रुपये दे दिए। डॉ. सुरजमल ने महिला को क्लीनिक के साथ बाईं ओर सीढ़ियों पर ऊपर बने कमरे में जाने के लिए कहा, तब महिला ऊपर बने कमरे में चली गई। साथ में डॉ. सुरजमल भी साथ ही ऊपर बने कमरे में आ गए और सुरजमल कमरे की खिड़की से बाहर की तरफ देखने लगे। टीम ने क्लीनिक पर छापा मारा : इसके बाद टीम श्री बालाजी क्लीनिक पर पहुंची, तब डॉ. सुरजमल चिल्लाया कि सब बंद कर दो। टीम द्वारा अपना परिचय देने उपरांत कमरे का सर्च किया गया। क्लीनिक के ऊपर बने कमरे में दो महिलाएं व एक व्यक्ति पहले से मौजूद थे। उक्त महिलाओं में से एक महिला कमरे में रखे बेड पर लेटी हुई थी और एक व्यक्ति उसके पेट पर एक मशीन घुमा रहा था। डॉ. सुरजमल, डॉ. अनंतराम बरवाला, प्रेम, प्रियंका पत्नी बंसीलाल मौके पर मौजूद मिले।
पॉर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन मिली : सर्च उपरांत कमरे से एक लैपटॉप नुमा अल्ट्रासाउंड मशीन प्रोब के साथ जिसमें जैली लगी हुई थी, साथ में मशीन का चार्जर मिला। जिस गर्भवती महिला प्रियंका का अल्ट्रासाउंड करने के लिए न तो कोई फॉर्म-एफ भरा गया था और 6 एमटीपी किट और विभिन्न प्रकार की एलोपैथिक दवाइयां मिलीं और वहां पर सर्च करने पर कोई भी नंबरी करंसी नोट नहीं मिले। डॉ. सूरजमल के पास कैश मिला : इस दौरान गर्भवती महिला द्वारा जो 10,000 रुपए डॉ. सुरजमल को लिंग जांच के लिए गए गए थे, वह टीम द्वारा बरामद कर लिए गए। इसके उपरांत नोडल अधिकारी को दूरभाष पर सूचित किया गया। सर्च के दौरान 20 प्रकार की एलोपैथिक दवाइयां मिलीं जिनमें 5×5 किट (जिसमें 4 टैबलेट मिसोप्रोस्टोल व 1 टैबलेट मिफेप्रिस्टोन) व 1 किट (जिसमें 3 टैबलेट मिसोप्रोस्टोल व 1 टैबलेट मिफेप्रिस्टोन) तथा एनडीपीएस की दवाइयां 210 टैबलेट मिलीं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *