कैमूर में स्वास्थ्य विभाग की बैठक:अस्पताल सेवा पर जताई नाराजगी, कम प्रदर्शन वाले प्रखंडों में सुधार के निर्देश

कैमूर में स्वास्थ्य विभाग की बैठक:अस्पताल सेवा पर जताई नाराजगी, कम प्रदर्शन वाले प्रखंडों में सुधार के निर्देश

कैमूर जिला समाहरणालय के मां मुंडेश्वरी सभागार में उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षा बैठक हुई। इसमें प्रसव पूर्व जांच (एएनसी) और संस्थागत प्रसव के कम प्रदर्शन पर उप विकास आयुक्त ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। दुर्गावती, रामपुर, मोहनिया और कुदरा प्रखंडों की उपलब्धि कम पाए जाने पर विशेष रूप से असंतोष जताया गया। उप विकास आयुक्त ने सभी प्रखंड स्वास्थ्य संस्थानों में साफ-सफाई, मरीजों के लिए पर्याप्त बैठने की व्यवस्था, उचित लाइटिंग, साइनेज, अग्निशमन यंत्र और शौचालयों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सूचकांकों में सुधार न होने पर चेतावनी दी गई
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गावती में कार्यरत प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक को विभिन्न सूचकांकों में सुधार न होने पर चेतावनी दी गई। वहीं, नुआंव प्रखंड की एक एएनएम के खिलाफ एक दिन के वेतन कटौती का आदेश जारी किया गया। कम उपलब्धि के कारण स्पष्टीकरण मांगा गया
मोहनिया प्रखंड की डॉक्टर अनु कुमारी से टेली कंसल्टेशन में कम उपलब्धि के कारण स्पष्टीकरण मांगा गया। अधौरा प्रखंड में पहली तिमाही की गर्भवती महिलाओं की ट्रैकिंग के लिए लाइन लिस्टिंग तैयार करने के निर्देश भी संबंधित कर्मियों को दिए गए। बैठक में विभागीय समन्वय पर भी विस्तृत चर्चा हुई। उप विकास आयुक्त ने सभी कमियों को शीघ्र दूर करने का सख्त निर्देश देते हुए स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और पहुंच बढ़ाने पर जोर दिया। कैमूर जिला समाहरणालय के मां मुंडेश्वरी सभागार में उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षा बैठक हुई। इसमें प्रसव पूर्व जांच (एएनसी) और संस्थागत प्रसव के कम प्रदर्शन पर उप विकास आयुक्त ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। दुर्गावती, रामपुर, मोहनिया और कुदरा प्रखंडों की उपलब्धि कम पाए जाने पर विशेष रूप से असंतोष जताया गया। उप विकास आयुक्त ने सभी प्रखंड स्वास्थ्य संस्थानों में साफ-सफाई, मरीजों के लिए पर्याप्त बैठने की व्यवस्था, उचित लाइटिंग, साइनेज, अग्निशमन यंत्र और शौचालयों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सूचकांकों में सुधार न होने पर चेतावनी दी गई
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गावती में कार्यरत प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक को विभिन्न सूचकांकों में सुधार न होने पर चेतावनी दी गई। वहीं, नुआंव प्रखंड की एक एएनएम के खिलाफ एक दिन के वेतन कटौती का आदेश जारी किया गया। कम उपलब्धि के कारण स्पष्टीकरण मांगा गया
मोहनिया प्रखंड की डॉक्टर अनु कुमारी से टेली कंसल्टेशन में कम उपलब्धि के कारण स्पष्टीकरण मांगा गया। अधौरा प्रखंड में पहली तिमाही की गर्भवती महिलाओं की ट्रैकिंग के लिए लाइन लिस्टिंग तैयार करने के निर्देश भी संबंधित कर्मियों को दिए गए। बैठक में विभागीय समन्वय पर भी विस्तृत चर्चा हुई। उप विकास आयुक्त ने सभी कमियों को शीघ्र दूर करने का सख्त निर्देश देते हुए स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और पहुंच बढ़ाने पर जोर दिया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *