शेखपुरा में 275 मवेशियों की स्वास्थ्य जांच, मुफ्त दवा बांटी:जीविका और पशुपालन निदेशालय ने लगाया जागरूकता शिविर

शेखपुरा में 275 मवेशियों की स्वास्थ्य जांच, मुफ्त दवा बांटी:जीविका और पशुपालन निदेशालय ने लगाया जागरूकता शिविर

शेखपुरा के बरबीघा प्रखंड के तेउस गांव में बुधवार को जीविका और पशुपालन निदेशालय के संयुक्त देखरेख में एक पशु स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 275 मवेशियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें मुफ्त दवाएं वितरित की गईं। शिविर का उद्घाटन बरबीघा के प्रखंड परियोजना प्रबंधक वरुण कुमार, भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन और एमएमवी वीओ डॉ. अविनाश कुमार ने फीता काटकर और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने पशुपालकों को पशुओं की उचित देखभाल, पोषण और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी। डॉक्टरों ने आवश्यक निर्देश और चिकित्सीय सलाह भी प्रदान की इस आयोजन में पशुपालन विभाग से टीवीओ डॉ. राजीव रंजन और डॉ. अविनाश कुमार (एमएमवी-वीओ) उपस्थित रहे। जीविका जिला इकाई से प्रशिक्षण प्रबंधक निरंजन कुमार, पशुधन प्रबंधक कुलदीप राम, प्रबंधक कृषि – प्रभारी आभा कुमारी, जीविकोपार्जन विशेषज्ञ सुकेश कुमार, दिवाकर कुमार और नीरज कुमार सहित अन्य सदस्य भी मौजूद थे। शिविर में टीवीओ ने पशुओं की देखभाल के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए, जिनमें नियमित पानी, मिनरल, कृमिनाशक दवाएं और पशु चिकित्सक से समय पर सलाह लेना शामिल था। कुल 205 जीविका दीदियों और पशुपालकों ने अपने 275 मवेशियों की जांच कराई। डॉक्टरों ने आवश्यक निर्देश और चिकित्सीय सलाह भी प्रदान की। पशुओं का निशुल्क इलाज किया गया इस अवसर पर पशुओं का निशुल्क इलाज किया गया और उन्हें निशुल्क दवाएं तथा मिनरल मिक्सचर वितरित किए गए। पशुपालकों को आवास प्रबंधन और अन्य पशुपालन गतिविधियों के बारे में भी जागरूक किया गया। यह शिविर जीविका द्वारा पूरी तरह निशुल्क आयोजित किया गया था, जिसमें विशेषज्ञ डॉक्टरों ने पशुओं से संबंधित हर प्रकार की बीमारियों की जांच की। शिविर में क्षेत्रीय समन्वयक प्रीति कुमारी, सामुदायिक समन्वयक प्रीति माला, रेखा कुमारी, रिंकू कुमारी, देश दीपक, बाबुचन्द के साथ-साथ जीविका समुदाय की पशु सखी कविता पासवान और पशुपालन विभाग से पाराभेट निराज कुमार सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे। शेखपुरा के बरबीघा प्रखंड के तेउस गांव में बुधवार को जीविका और पशुपालन निदेशालय के संयुक्त देखरेख में एक पशु स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 275 मवेशियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें मुफ्त दवाएं वितरित की गईं। शिविर का उद्घाटन बरबीघा के प्रखंड परियोजना प्रबंधक वरुण कुमार, भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन और एमएमवी वीओ डॉ. अविनाश कुमार ने फीता काटकर और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने पशुपालकों को पशुओं की उचित देखभाल, पोषण और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी। डॉक्टरों ने आवश्यक निर्देश और चिकित्सीय सलाह भी प्रदान की इस आयोजन में पशुपालन विभाग से टीवीओ डॉ. राजीव रंजन और डॉ. अविनाश कुमार (एमएमवी-वीओ) उपस्थित रहे। जीविका जिला इकाई से प्रशिक्षण प्रबंधक निरंजन कुमार, पशुधन प्रबंधक कुलदीप राम, प्रबंधक कृषि – प्रभारी आभा कुमारी, जीविकोपार्जन विशेषज्ञ सुकेश कुमार, दिवाकर कुमार और नीरज कुमार सहित अन्य सदस्य भी मौजूद थे। शिविर में टीवीओ ने पशुओं की देखभाल के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए, जिनमें नियमित पानी, मिनरल, कृमिनाशक दवाएं और पशु चिकित्सक से समय पर सलाह लेना शामिल था। कुल 205 जीविका दीदियों और पशुपालकों ने अपने 275 मवेशियों की जांच कराई। डॉक्टरों ने आवश्यक निर्देश और चिकित्सीय सलाह भी प्रदान की। पशुओं का निशुल्क इलाज किया गया इस अवसर पर पशुओं का निशुल्क इलाज किया गया और उन्हें निशुल्क दवाएं तथा मिनरल मिक्सचर वितरित किए गए। पशुपालकों को आवास प्रबंधन और अन्य पशुपालन गतिविधियों के बारे में भी जागरूक किया गया। यह शिविर जीविका द्वारा पूरी तरह निशुल्क आयोजित किया गया था, जिसमें विशेषज्ञ डॉक्टरों ने पशुओं से संबंधित हर प्रकार की बीमारियों की जांच की। शिविर में क्षेत्रीय समन्वयक प्रीति कुमारी, सामुदायिक समन्वयक प्रीति माला, रेखा कुमारी, रिंकू कुमारी, देश दीपक, बाबुचन्द के साथ-साथ जीविका समुदाय की पशु सखी कविता पासवान और पशुपालन विभाग से पाराभेट निराज कुमार सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *