कर्मचारी भविष्य निधि कार्यालय में लगा स्वास्थ्य जांच शिविर:150 कर्मियों ने कराए जांच, ब्लड प्रेशर, शुगर सहित कई टेस्ट हुए; कहा- सही समय पर जांच जरूरी

कर्मचारी भविष्य निधि कार्यालय में लगा स्वास्थ्य जांच शिविर:150 कर्मियों ने कराए जांच, ब्लड प्रेशर, शुगर सहित कई टेस्ट हुए; कहा- सही समय पर जांच जरूरी

पटना में बुधवार को कर्मचारी भविष्य निधि के क्षेत्रीय कार्यालय आर ब्लॉक स्थित भविष्यनिधि भवन में बुधवार को स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जांच कराने के लिए सुबह से ही कर्मियों की भीड़ लग गई। शाम 4 बजे तक चले इस शिविर में कार्यालय के 150 अधिकारियों, कर्मचारियों और वहां आने वाले लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई। शिविर के लिए फोर्ड हॉस्पिटल की टीम को बुलाया गया था। इस दौरान अस्पताल के चिकित्सकों की टीम ने ब्लड प्रेशर, शुगर सहित अन्य सामान्य स्वास्थ्य जांच की और लोगों को जरूरी चिकित्सीय परामर्श दिया। स्वास्थ्य जांच से कई बीमारियों का सही समय पर पता कर सकते शिविर में मौजूद फोर्ड हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने बताया कि नियमित स्वास्थ्य जांच से कई बीमारियों का समय रहते पता लगाया जा सकता है, जिससे उनका उपचार आसान हो जाता है। इसलिए लोगों को समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराते रहना चाहिए। इस अवसर पर कर्मचारियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, संतुलित आहार लेने और नियमित व्यायाम करने के लिए भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे। पटना में बुधवार को कर्मचारी भविष्य निधि के क्षेत्रीय कार्यालय आर ब्लॉक स्थित भविष्यनिधि भवन में बुधवार को स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जांच कराने के लिए सुबह से ही कर्मियों की भीड़ लग गई। शाम 4 बजे तक चले इस शिविर में कार्यालय के 150 अधिकारियों, कर्मचारियों और वहां आने वाले लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई। शिविर के लिए फोर्ड हॉस्पिटल की टीम को बुलाया गया था। इस दौरान अस्पताल के चिकित्सकों की टीम ने ब्लड प्रेशर, शुगर सहित अन्य सामान्य स्वास्थ्य जांच की और लोगों को जरूरी चिकित्सीय परामर्श दिया। स्वास्थ्य जांच से कई बीमारियों का सही समय पर पता कर सकते शिविर में मौजूद फोर्ड हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने बताया कि नियमित स्वास्थ्य जांच से कई बीमारियों का समय रहते पता लगाया जा सकता है, जिससे उनका उपचार आसान हो जाता है। इसलिए लोगों को समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराते रहना चाहिए। इस अवसर पर कर्मचारियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, संतुलित आहार लेने और नियमित व्यायाम करने के लिए भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *