बीहट|अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस पर मल्हीपुर स्थित सेवा बस्ती में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ स्वामी विवेकानंद के चित्र पर श्रद्धापूर्वक माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलन और पूजा-अर्चना के साथ हुआ। उपस्थित युवाओं द्वारा राष्ट्र निर्माण और सेवा का संकल्प लिया गया। शिविर ने डॉ. ऋषि भारद्वाज, डॉ. अमन सिंह और मल्हीपुर स्वास्थ्य उपकेंद्र हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर की डॉ. लवली कुमारी ने अपनी सेवाएं दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नगर अध्यक्ष पीयूष कुमार ने कहा कि किसी भी राष्ट्र की असली शक्ति उसका स्वास्थ्य है। वहीं कार्यक्रम के संयोजक सह नगर मंत्री हिमांशु कुमार ने कहा कि विद्यार्थी परिषद केवल एक छात्र संगठन नहीं, बल्कि समाज की समस्याओं के समाधान हेतु सदैव तत्पर रहने वाला परिवार है। इस अवसर पर नगर सह-मंत्री रमन कुमार, राष्ट्रीय कला मंच संयोजक सुरजीत आनंद आदि मौजूद थे। बीहट|अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस पर मल्हीपुर स्थित सेवा बस्ती में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ स्वामी विवेकानंद के चित्र पर श्रद्धापूर्वक माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलन और पूजा-अर्चना के साथ हुआ। उपस्थित युवाओं द्वारा राष्ट्र निर्माण और सेवा का संकल्प लिया गया। शिविर ने डॉ. ऋषि भारद्वाज, डॉ. अमन सिंह और मल्हीपुर स्वास्थ्य उपकेंद्र हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर की डॉ. लवली कुमारी ने अपनी सेवाएं दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नगर अध्यक्ष पीयूष कुमार ने कहा कि किसी भी राष्ट्र की असली शक्ति उसका स्वास्थ्य है। वहीं कार्यक्रम के संयोजक सह नगर मंत्री हिमांशु कुमार ने कहा कि विद्यार्थी परिषद केवल एक छात्र संगठन नहीं, बल्कि समाज की समस्याओं के समाधान हेतु सदैव तत्पर रहने वाला परिवार है। इस अवसर पर नगर सह-मंत्री रमन कुमार, राष्ट्रीय कला मंच संयोजक सुरजीत आनंद आदि मौजूद थे।


