जमुई में सिकंदरा थाना क्षेत्र में सोमवार को हुई सड़क दुर्घटना में उत्क्रमित मध्य विद्यालय जाजल के हेडमास्टर विजय कुमार की इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। इस घटना से शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक हेडमास्टर विजय कुमार शेखपुरा के नीमी गांव के निवासी थे। जानकारी के अनुसार, वह स्कूल से संबंधित किसी आवश्यक कार्य से सिकंदरा आए हुए थे। इसी दौरान सिकंदरा क्षेत्र में एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। शेखपुरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया दुर्घटना के बाद, घायल अवस्था में उन्हें जमुई थाना क्षेत्र के डुंडो गांव स्थित ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा तत्काल इलाज के लिए शेखपुरा जिले के शेखोपुरसराय अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद, चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें शेखपुरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में ही विजय कुमार ने दम तोड़ दिया हालांकि, सदर अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही विजय कुमार ने दम तोड़ दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, स्कूल परिवार और स्थानीय शिक्षा जगत में गहरा शोक व्याप्त हो गया है। घटना की सूचना संबंधित थाना को दे दी गई है। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान करने में जुट गई है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। जमुई में सिकंदरा थाना क्षेत्र में सोमवार को हुई सड़क दुर्घटना में उत्क्रमित मध्य विद्यालय जाजल के हेडमास्टर विजय कुमार की इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। इस घटना से शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक हेडमास्टर विजय कुमार शेखपुरा के नीमी गांव के निवासी थे। जानकारी के अनुसार, वह स्कूल से संबंधित किसी आवश्यक कार्य से सिकंदरा आए हुए थे। इसी दौरान सिकंदरा क्षेत्र में एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। शेखपुरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया दुर्घटना के बाद, घायल अवस्था में उन्हें जमुई थाना क्षेत्र के डुंडो गांव स्थित ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा तत्काल इलाज के लिए शेखपुरा जिले के शेखोपुरसराय अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद, चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें शेखपुरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में ही विजय कुमार ने दम तोड़ दिया हालांकि, सदर अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही विजय कुमार ने दम तोड़ दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, स्कूल परिवार और स्थानीय शिक्षा जगत में गहरा शोक व्याप्त हो गया है। घटना की सूचना संबंधित थाना को दे दी गई है। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान करने में जुट गई है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।


