नशे में पार्क में कर रहा था गाली-गलौज, धराया

भास्कर न्यूज | सीतामढ़ी शहर के नगर उद्यान में शराब के नशे में हंगामा कर रहे व्यक्ति को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। उसकी पीटाई कर दी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपित की पहचान थाना क्षेत्र के कपरौल निवासी मो. अजीमुल्ला के रूप में की गयी है। जानकारी के अनुसार, आरोपित पार्क परिसर में टहलने आये लोगों के साथ गाली-गलौज कर रहा था। कुछ युवकों ने उसकी पीटाई की और पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही तत्काल गश्ती दल घटनास्थल पर पहुंचकर आरोपित को पकड़कर थाना लाया, जहां जांच के बाद शराब पीने की पुष्टि होने पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। भास्कर न्यूज | सीतामढ़ी शहर के नगर उद्यान में शराब के नशे में हंगामा कर रहे व्यक्ति को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। उसकी पीटाई कर दी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपित की पहचान थाना क्षेत्र के कपरौल निवासी मो. अजीमुल्ला के रूप में की गयी है। जानकारी के अनुसार, आरोपित पार्क परिसर में टहलने आये लोगों के साथ गाली-गलौज कर रहा था। कुछ युवकों ने उसकी पीटाई की और पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही तत्काल गश्ती दल घटनास्थल पर पहुंचकर आरोपित को पकड़कर थाना लाया, जहां जांच के बाद शराब पीने की पुष्टि होने पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *