पाली पुलिस ने शराब के नशे में ट्रेलर चलाते हुए ड्राइवर को पकड़ा और ट्रेलर जब्त कर थाने के बाहर खड़ा कर दिया। लेकिन कुछ समय बाद मौका देख ड्राइवर दूसरी चाबी लगाकर ट्रेलर लेकर भाग गया। पुलिस को जब पता चला तो उनके होश उड़ गए। तुरंत पीछा शुरू किया आखिर सांडेराव के पास उसे पकड़ा। जहां इसका ट्रेलर दुर्घटनगस्त हो गया था। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेजा। दरअसल पाली शहर के ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस ने 13 मार्च की रात को ट्रांसपोर्ट नगर पुलिया के निकट नशे में ट्रेलर चलाने मामले में अलवर जिले के प्रतापगढ़ थाना एरिया के 32 साल रोशन पुत्र सीताराम को पकड़ा और उसके कब्जे से ट्रेलर जब्त कर थाने के निकट रखा। लेकिन कुछ देर बाद ही वह ट्रेलर की दूसरी चाबी लेकर आया और चुपके से ट्रेलर लेकर भाग गया। ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस को जब इसकी भनक लगी तो उनके होश उड़ गए। तुरंत पीछा किया और सांडेराव के निकट ट्रेलर को पकड़ा। जहां आरोपी का ट्रेलर दुर्घटनागस्त हालत में मिला। हादसे में आरोपी भी चोटिल हो गया। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर 15 मार्च को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेजा गया।


