भास्कर न्यूज | जालंधर मां बगलामुखी धाम गुलमोहर सिटी में श्री शनिदेव महाराज का हवन श्रद्धापूर्वक किया गया। सर्व प्रथम ब्राह्मणों ने मुख्य यजमान बलराज सिंह से विधिवत वैदिक रीति अनुसार पंचोपचार पूजन, षोडशोपचार पूजन, नवग्रह पूजन उपरांत आहुतियां डलवाई गई। धाम के संस्थापक नवजीत भारद्वाज ने कहा कि संत कबीर संसार त्यागने की शिक्षा नहीं देते। वे यह नहीं कहते कि गृहस्थ जीवन छोड़ दिया जाए, बल्कि समझाते हैं कि संसार में रहते हुए भी यदि ईश्वर-स्मरण नहीं है, तो जीवन दिशाहीन हो जाता है। जैसे बिना दीपक के घर अंधकार में डूबा रहता है, वैसे ही बिना राम-नाम के जीवन भी भटकाव से भर जाता है। प्रवचन के अंत में उन्होंने दृढ़ शब्दों में कहा कि जिसके हृदय में राम बसे हों, उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। यहां श्वेता भारद्वाज, राकेश प्रभाकर, सरोज बाला, अमरिंदर कुमार शर्मा, प्रदीप, ऋषभ कालिया, अजीत कुमार, नरिंदर, रोहित भाटिया व अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।


