गरीब, बेसहारा रोजेदारों की मदद में बढ़ा रहे हाथ:जन कल्याण समिति सामाजिक संगठनों, मस्जिद कमेटियों से कराई ऐलान

गरीब, बेसहारा रोजेदारों की मदद में बढ़ा रहे हाथ:जन कल्याण समिति सामाजिक संगठनों, मस्जिद कमेटियों से कराई ऐलान

30 दिनों तक चलने वाले रमजान में गरीब, बेसहारा लोगों की मदद में हाथ आगे बढ़ाए गए हैं। इलाहाबाद जन कल्याण समिति के अध्यक्ष हन्जला फारूकी ने इस मुहिम को छेड़ा है। गली गली, मुहल्ले और गांवों में संपर्क कर मदद का पैगाम दिया जा रहा है। समाज के कमजोर, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के लोगों का ख्याल रखने की अपील की जा रही है। समिति ने गरीब, मजदूर, बेसहारा और दैनिक मजदूरी करने वाले परिवारों का विशेष ध्यान रखने की पहचान शुरू की है। रोज़ इफ्तार और सहरी (रोज़ा खोलने एवं रखने) का इंतज़ाम करने में सहयोग का वादा लिया जा रहा है। लोग आगे बढ़कर राशन, फल, खजूर, पानी एवं अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने लगे हैं। उन्होंने सभी सामाजिक संगठनों, मस्जिद कमेटियों एवं जागरूक नागरिकों से अपील की कि वे संगठित रूप से अभियान चलाकर जरूरतमंदों की सहायता सुनिश्चित करें और आपसी सौहार्द एवं एकता का संदेश दें।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *