धर्म से नफरत, मंगल को खाते हैं नॉन-वेज… श्रुति का पिता कमल हासन को लेकर बड़ा खुलासा, सुनकर चौंके फैंस

धर्म से नफरत, मंगल को खाते हैं नॉन-वेज… श्रुति का पिता कमल हासन को लेकर बड़ा खुलासा, सुनकर चौंके फैंस

Shruti Haasan Big Revealed On Religion: भारतीय सिनेमा के दिग्गज कमल हासन एक बार फिर सुर्खियों में हैं। वह अपनी किसी फिल्म को लेकर नहीं बल्कि उनकी बेटी औ एक्ट्रेस श्रुति हासन ने कुछ ऐसा बयान दे दिया है जो देखते-देखते वायरल हो गया है। श्रति हमेशा अपनी बेबाक राय और बिंदास अंदाज के लिए ही जानी जाती हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने ने अपने बचपन और उस ‘नास्तिक’ माहौल के बारे में खुलकर बात की, जिसमें वह पली-बढ़ी हैं। श्रुति का यह खुलासा काफी चर्चा में है क्योंकि उन्होंने बताया कि उनके घर में धर्म और भगवान का कोई स्थान नहीं है।

श्रुति हासन ने बताया पिता कमल हासन हैं नास्तिक (Shruti Haasan Big Revealed On Religion)

श्रुति हासन ने रणवीर अल्लाहबादिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बताया कि उनका बचपन बाकी बच्चों की तरह सामान्य नहीं था। उन्होंने एक दिलचस्प जानकारी शेयर करते हुए कहा कि उनके माता-पिता (कमल हासन और सारिका) कभी स्कूल नहीं गए, इसलिए उन्हें यह अंदाजा नहीं था कि बच्चों की पढ़ाई-लिखाई कैसे कराई जाती है। श्रुति ने बताया कि मेरा बचपन फिल्मों के सेट पर बीता है। मैं महज पांच साल की थी जब हाथियों और कुत्तों को अपने आसपास देखती थी। उस दौर के बड़े सितारों से मिलना और अलग-अलग जगहों पर घूमना हमारे लिए आम बात थी।”

Kamal Haasan Does Not like Astrology

घर में नहीं था मंगलवार को नॉन-वेज न खाने का नियम (Shruti Haasan On Father Kamal Hasaan)

अपनी परवरिश के बारे में बात करते हुए श्रुति ने बताया कि उनका परिवार पूरी तरह से गैर-धार्मिक रहा है। उन्होंने कहा, “हम एक नास्तिक परिवार में पले-बढ़े हैं। हमारे घर में कभी भगवान की मूर्तियां नहीं थीं। हमारे लिए मंगलवार को नॉन-वेज न खाने जैसा कोई नियम कभी नहीं रहा। धर्म और भगवान का कॉन्सेप्ट हमारे लिए था ही नहीं। हमारे घर में कला (Art) को ही सबसे ऊपर रखा गया और बचपन से उनके मन में यही बात बैठ गई कि ‘कला ही भगवान है।’

पिता कमल हासन को ज्योतिष से है नफरत (Kamal Haasan Does Not like Astrology)

श्रुति ने अपने पिता कमल हासन के बारे में एक मजेदार किस्सा सुनाया। उन्होंने कहा, “अगर आप पापा से ज्योतिष (Astrology) के बारे में बात करेंगे, तो वह सीधे कहेंगे, यहां से भाग जाओ। वह बहुत ही प्रैक्टिकल और क्रिएटिव इंसान हैं। और पापा को टैटू बिल्कुल पसंद नहीं हैं, वह उनसे नफरत करते हैं।” श्रुति ने आगे खुद को अपने पिता से थोड़ा अलग बताते हुए कहा कि वे ‘विक्का’ (प्रकृति की पूजा) और मूर्तिपूजा में विश्वास करती हैं। वह मानती हैं कि उनकी रगों में उनकी साहसी महिला पूर्वजों का खून है।

Kamal Haasan Does Not like Astrology

मां सारिका को डराता था एक डर (Kamal Haasan Sarika Divorce)

श्रुति ने यह भी माना कि उनकी शुरुआती तमिल काफी कमजोर थी क्योंकि घर पर वह अपनी मां सारिका के साथ ज्यादातर हिंदी और अंग्रेजी में ही बात करती थीं। उनकी मां को हमेशा यह डर सताता था कि श्रुति और उनकी बहन अक्षरा शायद हिंदी नहीं सीख पाएंगी, इसलिए घर का माहौल वैसा ही रखा गया था और जब उनके माता-पिता अलग हुए तब वह मुंबई आई थीं।

श्रुति हासन ने अपनी मेहनत से कमाया नाम

श्रुति हासन आज जिस मुकाम पर हैं, वहां उन्होंने बिना किसी सिफारिश के अपनी मेहनत से जगह बनाई है। ‘सालार’ और ‘गब्बर सिंह’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकीं श्रुति की यह निजी कहानी दिखाती है कि एक कलाकार के रूप में उनकी जड़ें कितनी गहरी और अलग हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *