हरियाणा में झज्जर के रहने वाले कनिष्क चौहान ने अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ हुए मैच में मैन ऑफ द मैच का खिताब जीता। रविवार रात को कनिष्क के कुलाना गांव में आतिशबाजी की गई। जिम्बाब्वे में चल रहे वर्ल्ड कप मैच में रविवार को कनिष्क ने पाकिस्तान के खिलाफ 29 गेंदों पर 35 रन बनाए और एक विकेट भी लिया। बेटे को मैन ऑफ द मैच का खिताब मिलने के बाद मां ने कहा कि हमें तो पहले ही पता था कि वो “धुम्मा ठावेगा” (कुछ खास करके दिखाएगा)। 9 फरवरी को कुलाना गांव में कनिष्क का स्वागत समारोह रखा गया है। इसी दिन रात को परिवार की तरफ से जागरण भी कराया जाएगा। कनिष्क चौहान ऑलराउंडर हैं। इस बार वह इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम में खेलेंगे। कनिष्क को RCB ने 30 लाख रुपए के बेस प्राइस में टीम में शामिल किया है। मां बोलीं- बेटे की उपलब्धि पर गर्व कनिष्क की मां सरिता चौहान ने कहा कि बेटे की इस उपलब्धि पर उन्हें बेहद गर्व महसूस हो रहा है। पाकिस्तान के खिलाफ कनिष्क चौहान ने दूसरी बार सही मौके पर बेहतरीन प्रदर्शन किया और मैन ऑफ द मैच का खिताब जीता। रात में बेटे से बात करने के बाद ही उन्हें नींद आई। बेटे ने जीत और खिताब मिलने की खुशी परिवार के साथ शेयर की। पाकिस्तान के खिलाफ दूसरी बार मैन ऑफ द मैच कनिष्क चौहान ने लगातार दूसरी बार पाकिस्तान के खिलाफ हुए मैच में बेहतरीन प्रदर्शन किया। इससे पहले, कनिष्क ने दुबई में हुए एशिया कप में भी पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच में मैन ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया था। उस मैच के दौरान कनिष्क चौहान ने 48 रन बनाए थे और 3 विकेट लिए थे। कनिष्क चौहान के बारे में जानिए…
हरियाणा का कनिष्क अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्डकप में चमका:पाकिस्तान के खिलाफ मैन ऑफ द मैच, मां बोलीं- कहा था धुम्मे ठावेगा; IPL भी खेलेंगे


