हरियाणा के CS अनुराग रस्तोगी तबियत बिगड़ी:देर रात सीने में दर्द हुआ; मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती, 1990 बैच के आईएएस अफसर

हरियाणा के CS अनुराग रस्तोगी तबियत बिगड़ी:देर रात सीने में दर्द हुआ; मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती, 1990 बैच के आईएएस अफसर

हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की कल देर रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। देर रात उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद उन्हें तुरंत मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर नजर रखे हुए है और उनका इलाज जारी है। अनुराग रस्तोगी 1990 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने हरियाणा सरकार में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है और वर्तमान में मुख्य सचिव के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। सेवा अवधि में मिला एक्सटेंशन रस्तोगी का रिटायरमेंट 30 जून 2025 को निर्धारित था, लेकिन राज्य सरकार ने उनके कार्यकाल को एक वर्ष के लिए बढ़ाते हुए 30 जून 2026 तक एक्सटेंशन प्रदान किया है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और चिकित्सक लगातार उनकी निगरानी कर रहे हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *