हरियाणा कांग्रेस विधायक आज 5 जोड़ी कपड़े लेकर चंडीगढ़ पहुंचेंगे:हुड्‌डा का लंच, राज्यसभा की वोटिंग तक साथ रहेंगे; हिमाचल सरकार सीक्रेट प्लेस ढूंढ रही

हरियाणा कांग्रेस विधायक आज 5 जोड़ी कपड़े लेकर चंडीगढ़ पहुंचेंगे:हुड्‌डा का लंच, राज्यसभा की वोटिंग तक साथ रहेंगे; हिमाचल सरकार सीक्रेट प्लेस ढूंढ रही

हरियाणा राज्यसभा चुनाव की तारीख (16 मार्च) पास आने के साथ ही कांग्रेस अलर्ट मोड में आ गई है। पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने शुक्रवार को पार्टी विधायकों को चंडीगढ़ आवास पर लंच के लिए बुलाया है। यहां विधायकों को बताया जाएगा कि वोटिंग के दिन तक एक साथ कहां रहेंगे। पार्टी सूत्रों की मानें तो केंद्रीय नेतृत्व की हरी झंडी के बाद सभी विधायकों को हिमाचल प्रदेश में एक साथ रहने के लिए शिफ्ट किया जाएगा। केंद्रीय नेतृत्व से हिमाचल प्रदेश की सरकार को प्रदेश में एक गोपनीय और सिक्योर प्लेस ढूंढने को कहा है। पार्टी की ओर से इन संभावनाओं को देखते हुए सभी विधायकों को 5 जोड़ी कपड़े लेकर चंडीगढ़ पहुंचने को कहा है। कांग्रेस विधायकों को राज्यसभा चुनाव में वोट डालने की रिहर्सल भी करवाएगी, ताकि कोई गलती या गड़बड़ी न हो। 2016 के राज्यसभा चुनाव में अलग रंग का पेन इस्तेमाल करने की वजह से कांग्रेस के 14 वोट अमान्य हो गए थे। इसे स्याही कांड कहा गया। महिला विधायकों को फैमिली सुइट मिलेगा कांग्रेस के कुल में से 7 महिला विधायक हैं। इनमें जुलाना से विनेश फोगाट, मुलाना से पूजा चौधरी और नांगल चौधरी से मंजू चौधरी पहली बार विधायक बनी हैं। जबकि झज्जर से गीता भुक्कल, कलानौर से शकुंतला खटक, नारायणगढ़ से शैली चौधरी व साढौरा से रेनू बाला पहले भी विधायक रही हैं। इन विधायकों के लिए भी हिमाचल में फैमिली सुइट का इंतजाम हो रहा है। यहां उनके बच्चों के लिए भी मनोरंजन की पूरी सुविधा की गई है। खासकर जुलाना से कांग्रेस विधायक रेसलर रह चुकी विनेश फोगाट का बेटा अभी छोटा है। हालांकि उन्हें यह भी ऑप्शन दिया गया है कि वह आना चाहती हैं या नहीं। विनेश लंच में शामिल होंगी। यहीं तय होगा कि वह हिमाचल जा रही हैं या नहीं। 2 लग्जरी बसें बुक की गईं कांग्रेस पार्टी के विश्वस्त सूत्रों की मानें तो कांग्रेस को हिमाचल प्रदेश ले जाने के लिए दो लग्जरी बसों की बुकिंग की गई है। इन बसों के जरिए ही सभी विधायकों को हिमाचल प्रदेश के गोपनीय और सिक्योर प्लेस पर शिफ्ट किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश पहुंचते ही इन बसों को पुलिस के द्वारा सुरक्षा दी जाएगी और पूरे प्रोटोकॉल के जरिए उन्हें रिजॉर्ट शिफ्ट किया जाएगा। विधायकों से किसी प्रकार की चूक न हो इसके लिए पार्टी प्रभारी बीके हरिप्रसाद और प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र भी साथ जाएंगे। इन 2 वजहों से बढ़ी है हाईकमान की टेंशन विधायकों के गैर हाजिर रहने पर पार्टी की सफाई
सीएलपी की बैठक में 6 विधायकों के न पहुंचने पर कांग्रेस की ओर से सफाई भी दी गई। कहा गया कि विनेश फोगाट बच्चा छोटा होने के कारण नहीं आईं। आदित्य सुरेजावाला किसी गोष्ठी में गए थे, जबकि मोहम्मद इलियास अस्पताल में भर्ती हैं। हुड्डा बोले- लंच व बैठकें होती रहती हैं, विधायक कहीं नहीं जा रहे
इधर, मीडिया से बातचीत में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा- “विधायकों को लंच पर बुलाया है। बैठक भी होगी। बैठक में राज्यसभा चुनाव और विधानसभा सत्र के बारे में चर्चा होगी, ये सामान्य बात है। इस तरह के लंच और बैठकें होती रहती हैं। विधायक कहीं नहीं जा रहे हैं। ये चर्चाएं कौन चलाता है, उसके बारे में बताओ। दो सीट हैं एक सीट कांग्रेस को मिलेगी। एक भाजपा को। अब BJP के दो प्रत्याशी है, पार्टी तय कर ले, किस एक को जितवाना है।” भाजपा प्रभारी और प्रदेशाध्यक्ष आज लौटेंगे चंडीगढ़
BJP सभी विधायकों को 14 से 16 मार्च तक चंडीगढ़ में रहने के निर्देश दे चुकी है। चुनाव के लिए ऑब्जर्वर लगाए गए गुजरात के डिप्टी सीएम हर्ष संघवी भी 14 मार्च को चंडीगढ़ लौट आएंगे। प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली और प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया भी चंडीगढ़ पहुंचेंगे। —————- पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा राज्यसभा चुनाव, अपने विधायकों की बाड़ेबंदी करेगी कांग्रेस: 13 को चंडीगढ़ में लंच, हिमाचल में होगा खास डिनर; CM सुक्खू ने दी सहमति राज्यसभा चुनाव में वोटों की टूट-फूट रोकने के लिए कांग्रेस अपने विधायकों की बाड़ाबंदी करेगी। 13 मार्च को चंडीगढ़ में सभी विधायकों का लंच रखा गया है। इसके बाद विधायकों को एक साथ लग्जरी बसों में हिमाचल ले जाया जा सकता है, जहां उनके लिए डिनर का इंतजाम किया गया है। (पूरी खबर पढ़ें)

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *