हरियाणा सीएम सैनी आज रिलीज करेंगे पेंशन:लाडो लक्ष्मी योजना का भी मिलेगा पैसा; चंडीगढ़ में कार्यक्रम, लाडो लक्ष्मी योजना की भी देंगे किस्त

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज चंडीगढ़ स्थित हरियाणा निवास में विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत लाभार्थियों को आर्थिक सहायता राशि वितरित करेंगे। यह कार्यक्रम सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग, हरियाणा द्वारा आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लाभार्थियों को सीधे तौर पर लाभ प्रदान करेंगे। इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद वर्गों तक सरकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुंचाना है। इन योजनाओं का दिया जाएगा पैसा मुख्यमंत्री द्वारा जिन सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लाभ वितरित किए जाएंगे, उनमें मुख्य रूप से लाडो लक्ष्मी योजना भी शामिल है। इसके अलावा वृद्धावस्था सम्मान भत्ता, ये 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के बुजुर्गों को मासिक पेंशन दी जाती है। विधवा एवं निराश्रित महिला पेंशन, पति की मृत्यु के बाद आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को सहायता राशि दी जाती है। दिव्यांग पेंशन (विकलांगता भत्ता) 60% या उससे अधिक दिव्यांगता वाले व्यक्तियों को मासिक पेंशन के रूप में दिया जाता है। लाडली योजना का भी पैसा देंगे लाडली सामाजिक सुरक्षा भत्ता, ऐसे परिवारों को, जिनमें केवल बेटियां हैं और कोई बेटा नहीं है, आर्थिक सहायता दी जाती है। बौना पेंशन योजना, बौनेपन से प्रभावित व्यक्तियों को विशेष पेंशन के रूप में सरकार के द्वारा दिया जाता है। किन्नर पेंशन योजना, ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्यों को मासिक वित्तीय सहायता के रूप में दी जाती है। इसके अलावा सीएम सैनी, निराश्रित बच्चे/अनाथ पेंशन योजना का पैसा वितरित करेंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *