टीकमगढ़ में हार्वेस्टर में आग लगी, ड्राइवर झुलसा:झांसी रेफर, दमकल ने गेहूं की फसल को जलने से बचाया

टीकमगढ़ में हार्वेस्टर में आग लगी, ड्राइवर झुलसा:झांसी रेफर, दमकल ने गेहूं की फसल को जलने से बचाया

टीकमगढ़ के लिधौरा थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम गेहूं की कटाई के दौरान एक हार्वेस्टर में अचानक आग लग गई। हादसे में हार्वेस्टर का ड्राइवर मामूली रूप से झुलस गया। घटना गुरुवार शाम 4.30 बजे की है। दमकल ने समय रहते काबू पाया
यह घटना लिधौरा नगर से लगभग 2 किलोमीटर दूर झांसी रोड स्थित हरलाल कोरी के खेत में हुई। गेहूं की कटाई करते समय अज्ञात कारणों से मशीन में आग लग गई, जिससे खेत में खड़ी फसल तक आग फैलने का खतरा पैदा हो गया। मौके पर मौजूद किसान और स्थानीय लोगों ने तुरंत लिधौरा थाना पुलिस और दमकल टीम को सूचना दी। दमकल कर्मियों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आग पर नियंत्रण पा लिया। उनकी समय पर पहुंचने से खेत में खड़ी फसल को जलने से बचाया जा सका। ड्राइवर को इलाज के लिए झांसी ले जाया गया
हादसे में हार्वेस्टर चला रहा ड्राइवर मामूली रूप से झुलस गया, जिसे उपचार के लिए झांसी ले जाया गया। पुलिस ने घटना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *