नालंदा में शुक्रवार की रात एक शादी समारोह में हर्ष फायरिंग हुई। इसमें गोली एक मासूम बच्ची को लग गई। पैर में गोली लगने से घायल बच्ची को लहूलुहान हालत में चंडी रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने थाने में नामजद एफआईआर दर्ज कराई है। आरोप है कि इसके बाद से आरोपियों की ओर से उन्हें केस वापस लेने और जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। मामला चंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत दयालपुर गांव का है। देसी कट्टे से की गई फायरिंग घायल बच्ची शिवानी कुमारी की मां सुग्गी देवी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार रात गांव के ही पप्पू रविदास की बेटी की बारात आई थी। ‘दरवाजा लगने’ की रस्म के दौरान बाराती डीजे की धुन पर डांस कर रहे थे। उनकी बेटी शिवानी भी अन्य ग्रामीणों के साथ भीड़ में खड़ी होकर बारात का डांस देख रही थी। तभी बारात में शामिल एक व्यक्ति ने अपने हाथ में लिए देसी कट्टे से हवाई फायरिंग शुरू कर दी। इसी दौरान उसने एक फायर नीचे की ओर कर दिया, जिससे गोली सीधे शिवानी के पैर में जा लगी। गोली लगते ही बच्ची चीखते हुए गिर पड़ी और मौके पर भगदड़ मच गई। पुलिस के आने से पहले फरार हुए बाराती गोली चलने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों की मदद से आनन-फानन में घायल शिवानी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची। लेकिन पुलिस की भनक लगते ही बारात में शामिल फायरिंग करने वाले और अन्य उपद्रवी डीजे बंद कर मौके से फरार हो चुके थे। बाद में दहशत के माहौल के बीच किसी तरह शादी की बाकी रस्में पूरी कराई गईं। घर में घुसकर दी गई धमकी पीड़ित परिवार का आरोप है कि एफआईआर दर्ज कराने के बाद से आरोपियों और उनके समर्थकों की ओर से लगातार दबाव बनाया जा रहा है। आरोपियों ने उनके घर में घुसकर गाली-गलौज की और पुलिस में दी गई शिकायत वापस न लेने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी है। इससे पीड़ित परिवार दहशत में है। चंडी थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि घायल बच्ची के परिजनों के बयान के आधार पर संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस फायरिंग करने वाले आरोपियों की पहचान कर चुकी है और उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। जल्द ही दोषियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। नालंदा में शुक्रवार की रात एक शादी समारोह में हर्ष फायरिंग हुई। इसमें गोली एक मासूम बच्ची को लग गई। पैर में गोली लगने से घायल बच्ची को लहूलुहान हालत में चंडी रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने थाने में नामजद एफआईआर दर्ज कराई है। आरोप है कि इसके बाद से आरोपियों की ओर से उन्हें केस वापस लेने और जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। मामला चंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत दयालपुर गांव का है। देसी कट्टे से की गई फायरिंग घायल बच्ची शिवानी कुमारी की मां सुग्गी देवी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार रात गांव के ही पप्पू रविदास की बेटी की बारात आई थी। ‘दरवाजा लगने’ की रस्म के दौरान बाराती डीजे की धुन पर डांस कर रहे थे। उनकी बेटी शिवानी भी अन्य ग्रामीणों के साथ भीड़ में खड़ी होकर बारात का डांस देख रही थी। तभी बारात में शामिल एक व्यक्ति ने अपने हाथ में लिए देसी कट्टे से हवाई फायरिंग शुरू कर दी। इसी दौरान उसने एक फायर नीचे की ओर कर दिया, जिससे गोली सीधे शिवानी के पैर में जा लगी। गोली लगते ही बच्ची चीखते हुए गिर पड़ी और मौके पर भगदड़ मच गई। पुलिस के आने से पहले फरार हुए बाराती गोली चलने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों की मदद से आनन-फानन में घायल शिवानी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची। लेकिन पुलिस की भनक लगते ही बारात में शामिल फायरिंग करने वाले और अन्य उपद्रवी डीजे बंद कर मौके से फरार हो चुके थे। बाद में दहशत के माहौल के बीच किसी तरह शादी की बाकी रस्में पूरी कराई गईं। घर में घुसकर दी गई धमकी पीड़ित परिवार का आरोप है कि एफआईआर दर्ज कराने के बाद से आरोपियों और उनके समर्थकों की ओर से लगातार दबाव बनाया जा रहा है। आरोपियों ने उनके घर में घुसकर गाली-गलौज की और पुलिस में दी गई शिकायत वापस न लेने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी है। इससे पीड़ित परिवार दहशत में है। चंडी थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि घायल बच्ची के परिजनों के बयान के आधार पर संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस फायरिंग करने वाले आरोपियों की पहचान कर चुकी है और उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। जल्द ही दोषियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।


