भोजपुर के रतनाढ़ गांव में रविवार देर रात दरवाजे पर बारात लगने के दौरान हर्ष फायरिंग की गई। इस दौरान गोली लगने से एक युवक समेत 2 लोग घायल हो गए। परिजनों ने आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया। घटना गड़हनी थाना क्षेत्र की है। घायलों में रोहतास जिले के अमियावर गांव निवासी मो. इसराइल अंसारी के पुत्र मो. जहांगीर अंसारी और नासरीगंज थाना क्षेत्र के पोखराहा गांव निवासी मो. सागीर अंसारी के पुत्र मो. मजहर अंसारी(11) शामिल है। दोनों को पैर और हाथ में गोली लगी है। दोनों बराती पक्ष से आए हुए थे। फायरिंग के बाद भगदड़ मच गई घायल जहांगीर अंसारी ने बताया कि रोहतास के पोखराहां गांव से बारात रतनाढ़ गांव निवासी अब्दुल कलाम के घर आया हुआ था। जैसे ही बारात गांव के समियाना में पहुंची तो डीजे के पास कुछ लोग ताबड़तोड़ हर्ष फायरिंग कर रहे थे। एक युवक गोली लोड कर रहा था। तभी गोली फायरिंग हो गई और जांघ के प्राइवेट पार्ट के पास लग गई। बुलेट लगने के बाद मैं खून से लथपथ होकर गिर गया। इसी बीच दूसरी फायरिंग में मजहर के हाथ में गोली जा लगी। इसके बाद मौके पर भगदड़ मच गई। दोनों की हालत पहले से बेहतर ऑन ड्यूटी डॉक्टर सौरभ ने बताया कि जहांगीर को गोली उसके प्राइवेट पार्ट के समीप लगी थी,काफी ज्यादा खून का रिसाव हो गया था। एक बड़ा ऑपरेशन कर गोली को निकाल दिया गया है। जबकि मजहर को गोली हाथ में लगी थी। बारूद के छिंटे चेहरे पर लगा है। दोनों की हालत पहले से बेहतर है। ऑब्जरवेशन में रखकर इलाज किया जा रहा है। वहीं, इस संबंध में गड़हनी थानाध्यक्ष कमलजीत ने बताया कि बारात के दौरान हर्ष फायरिंग की जा रही थी। उसी दौरान दो लोगों को गोली लगी है। एक युवक का नाम सामने आ रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। भोजपुर के रतनाढ़ गांव में रविवार देर रात दरवाजे पर बारात लगने के दौरान हर्ष फायरिंग की गई। इस दौरान गोली लगने से एक युवक समेत 2 लोग घायल हो गए। परिजनों ने आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया। घटना गड़हनी थाना क्षेत्र की है। घायलों में रोहतास जिले के अमियावर गांव निवासी मो. इसराइल अंसारी के पुत्र मो. जहांगीर अंसारी और नासरीगंज थाना क्षेत्र के पोखराहा गांव निवासी मो. सागीर अंसारी के पुत्र मो. मजहर अंसारी(11) शामिल है। दोनों को पैर और हाथ में गोली लगी है। दोनों बराती पक्ष से आए हुए थे। फायरिंग के बाद भगदड़ मच गई घायल जहांगीर अंसारी ने बताया कि रोहतास के पोखराहां गांव से बारात रतनाढ़ गांव निवासी अब्दुल कलाम के घर आया हुआ था। जैसे ही बारात गांव के समियाना में पहुंची तो डीजे के पास कुछ लोग ताबड़तोड़ हर्ष फायरिंग कर रहे थे। एक युवक गोली लोड कर रहा था। तभी गोली फायरिंग हो गई और जांघ के प्राइवेट पार्ट के पास लग गई। बुलेट लगने के बाद मैं खून से लथपथ होकर गिर गया। इसी बीच दूसरी फायरिंग में मजहर के हाथ में गोली जा लगी। इसके बाद मौके पर भगदड़ मच गई। दोनों की हालत पहले से बेहतर ऑन ड्यूटी डॉक्टर सौरभ ने बताया कि जहांगीर को गोली उसके प्राइवेट पार्ट के समीप लगी थी,काफी ज्यादा खून का रिसाव हो गया था। एक बड़ा ऑपरेशन कर गोली को निकाल दिया गया है। जबकि मजहर को गोली हाथ में लगी थी। बारूद के छिंटे चेहरे पर लगा है। दोनों की हालत पहले से बेहतर है। ऑब्जरवेशन में रखकर इलाज किया जा रहा है। वहीं, इस संबंध में गड़हनी थानाध्यक्ष कमलजीत ने बताया कि बारात के दौरान हर्ष फायरिंग की जा रही थी। उसी दौरान दो लोगों को गोली लगी है। एक युवक का नाम सामने आ रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।


