एएसपी ने किया परेड का निरीक्षण:रिजर्व पुलिस लाइन में जवानों की मुस्तैदी परखी, सुविधाओं का जायजा लिया

एएसपी ने किया परेड का निरीक्षण:रिजर्व पुलिस लाइन में जवानों की मुस्तैदी परखी, सुविधाओं का जायजा लिया

घने कोहरे और सर्द हवाओं के बावजूद पुलिस महकमे का अनुशासन और मुस्तैदी देखने को मिली। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अनुराग सिंह ने रिजर्व पुलिस लाइन में परेड का निरीक्षण किया और जवानों तथा महिला प्रशिक्षुओं से सलामी ली। मंगलवार को कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बीच रिजर्व पुलिस लाइन में अनुशासन और प्रशिक्षण का उत्कृष्ट प्रदर्शन हुआ। एएसपी अनुराग सिंह ने सुबह परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने महिला प्रशिक्षुओं और ईवीएम ड्यूटी से जुड़े कर्मचारियों के टर्नआउट, ड्रिल, अनुशासन तथा परेड की गुणवत्ता का गहन परीक्षण किया। सीमित दृश्यता के बावजूद जवानों की मुस्तैदी को एएसपी ने सराहा। पहले दो तस्वीरें देखिए… परेड निरीक्षण के बाद एएसपी ने रिजर्व पुलिस लाइन परिसर का विस्तृत भ्रमण किया। उन्होंने भोजनालय, रीडिंग रूम, लाइब्रेरी, कैंटीन, मनोरंजन कक्ष, जिम, आरटीसी कार्यालय, कैश कार्यालय और परिवहन शाखा सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एएसपी ने साफ-सफाई, रखरखाव और मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का आकलन किया। जहां भी कमी पाई गई, संबंधित कर्मचारियों और अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए। एएसपी अनुराग सिंह ने कहा कि पुलिस लाइन की बेहतर व्यवस्था जवानों के मनोबल और कार्यक्षमता से सीधे तौर पर जुड़ी होती है। उन्होंने सभी विभागों में स्वच्छता, सुरक्षा और सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया। इसका उद्देश्य प्रशिक्षुओं और तैनात कर्मियों को बेहतर वातावरण में ड्यूटी निभाने में सक्षम बनाना है। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को ईवीएम ड्यूटी से जुड़े कर्मचारियों को आवश्यक संसाधन और सहयोग समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए। इस पूरे निरीक्षण को पुलिस लाइन में व्यवस्थाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *