Who is Mahieka Sharma: मीडिया से लेकर सोशल मीडिया तक इस समय सिर्फ ICC मेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के फोटो और वीडियो वायरल हो रहे हैं। एक तरफ सोशल मीडिया पर लोग भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई दे रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वे अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। इसके बाद लोग माहिका के बारे में कमेंट कर ज्यादा से ज्यादा जानने के लिए उत्सुक दिख रहे हैं। आइए आज के स्टोरी में सोशल मीडिया पर पूछे जा रहे सभी सवालों जैसे माहिका शर्मा कौन हैं, हार्दिक से कितने साल छोटी हैं और वे क्या करती हैं ? के जवाब जानते हैं।
मैच जीतने के बाद हार्दिक पांड्या ने की तारीफ
T20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में शानदार प्रदर्शन कर मैच जीतने के बाद हार्दिक पांड्या ने अपनी स्पीच में माहिका का जिक्र करते हुए कहा, “जब से माहिका मेरी जिंदगी में आई है, तब से मुझे लगातार जीत मिल रही है। वह मेरे लिए लकी चार्म हैं।” बता दें, माहिका से पहले हार्दिक पांड्या की शादी एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक से मई 2020 में हुई थी। दोनों ने फरवरी 2023 में हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाज से फिर से विवाह किया। उनके एक बेटे अगस्त्य भी हैं।
कौन हैं माहिका शर्मा?
माहिका शर्मा एक मॉडल और एक्ट्रेस हैं। उन्होंने कई म्यूजिक वीडियो, इंडिपेंडेंट फिल्मों और ब्रांड कैंपेन में काम किया है। इसके साथ ही उन्होंने Tanishq, Vivo और Uniqlo जैसे ब्रांड्स के लिए प्रमोशनल शूट किए हैं और फैशन शो में मनीष मल्होत्रा, अनीता डोंगरे और तरुण तहिलियानी जैसे बड़े डिजाइनर्स के लिए रैंप वॉक भी कर चुकी हैं। वहीं हार्दिक पांड्या के साथ माहिका शर्मा के रिश्ते की अटकलें पहली बार अक्टूबर 2025 में सामने आईं, जब दोनों हॉलिडे पर जाते वक्त मुंबई एयरपोर्ट पर साथ दिखाई दिए। उसके बाद से सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें अक्सर वायरल होती रहती हैं।
माहिका शर्मा हार्दिक से कितनी छोटी हैं?
माहिका ने हाल ही में 19 फरवरी 2026 को अपना 25वां जन्मदिन मनाया, जबकि हार्दिक पांड्या इस साल अक्टूबर में 33 साल के हो जाएंगे। इस हिसाब से माहिका और हार्दिक की उम्र में करीब 8 साल का अंतर है। जानकारी के लिए बता दें, माहिका ने इकोनॉमिक्स और फाइनेंस की पढ़ाई की है।



